मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

संभल में पदयात्रा के ऐलान से अलर्ट प्रशासन

Desk

पदयात्रा के ऐलान को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। खासतौर पर श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवादित स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

अन्य खबरें संभल में पदयात्रा के ऐलान से अलर्ट प्रशासन
Other News Administration on alert following announcement of a foot march in Sambhal
शेयर करें

संभल। श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद विवाद को लेकर पदयात्रा निकालने के ऐलान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और पुलिस ने संवेदनशील इलाकों की चौकसी बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने पदयात्रा की अनुमति नहीं दी है।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात

पदयात्रा के ऐलान को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। खासतौर पर श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवादित स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रैपिड रिस्पांस फोर्स (आरआरएफ) के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। विशेष रूप से विवादित स्थल और उसके आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और पुलिस बल की तैनाती की निगरानी के लिए चंदौसी के क्षेत्राधिकारी को भी मौके पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बीच बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वालीं असमोली के गांव बदनपुर बसई निवासी तमन्ना मलिक ने भी इस पदयात्रा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।

संभल पदयात्रा को प्रशासन की अनुमति नहीं

गौरतलब है कि महंत ऋषिराज गिरी महाराज ने आज संभल में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पदयात्रा को अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद पदयात्रा की घोषणा को देखते हुए प्रशासन किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या तनावपूर्ण स्थिति पैदा न हो। पुलिस प्रशासन का पूरा जोर शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पदयात्रा के ऐलान को लेकर संभल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पदयात्रा में शामिल न होने को कहा है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। कानून का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ी

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी ने भी पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना के संस्थापक जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के पक्षकार व कैलादेवी धाम के महंत ऋषिराज गिरी महाराज ने इस पदयात्रा का ऐलान किया है। इसकी जानकारी के बाद से ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। किसी भी तरह की अव्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि शांति व्यवस्था बनाए रखने और कोई भी माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से पदयात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें