लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि आज का कर्मशील युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल समुचित अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की ओर से अब तक करीब 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस स्थिति को बदला। सरकार ने ‘डिजिटल इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए हैं। इसी यात्रा के अंतर्गत रविवार को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि सरकार का प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी भी युवा की प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बने। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा से आगे बढ़ना चाहता है, जिसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता है। ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के तहत अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा चुके हैं। नए चरण के पूरा होने पर वितरित डिजिटल उपकरणों की कुल संख्या लगभग 85 लाख तक पहुंच जाएगी।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।