मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

UP: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में कल से शुरू होगी स्व-गणना

Desk

स्व-गणना की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा घर-घर जनगणना अभियान। प्रगणक 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे। आम नागरिकों से प्रगणकों को पूरा सहयोग देने की अपील की गई है।

UP: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में कल से शुरू होगी स्व-गणना
UP: Self-enumeration to begin tomorrow as part of the second phase of Census 2027
शेयर करें

Lucknow: उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके द्वितीय चरण के तहत 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू हो जाएगी। इसे प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। आम नागरिक घर बैठे अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।

30 नवंबर 2026 तक होगी स्व-गणना

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी। इस स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in जारी। सरकार की ओर से स्व-गणना में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की गई है।

1 दिसंबर से चलेगा घर-घर जनगणना अभियान

स्व-गणना की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा घर-घर जनगणना अभियान। प्रगणक 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे। आम नागरिकों से प्रगणकों को पूरा सहयोग देने की अपील की गई है। जनगणना के दौरान सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है। जनगणना से जुड़े सवालों और समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी हुआ है। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए इस हेल्पलाइन की मदद ले सकेंगे।

जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका को अहम बताया गया है। समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की अपील गई है। 16 नवंबर 2026 से 9 जनवरी 2027 तक मीडिया में जनगणना को विशेष स्थान मिलेगा। समाचार पत्रों में जनगणना से जुड़ी सामग्री के नियमित प्रकाशन का अनुरोध किया गया है।

जनगणना क्विज और अधिकारियों के साक्षात्कार भी होंगे जागरूकता अभियान का हिस्सा। जनगणना टीमों की तस्वीरें और प्रगणकों के अनुभव भी प्रकाशित होंगे। आमजन को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया से अवगत कराने की पहल की गई है। लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश का कोई भी निवासी जनगणना में शामिल होने से वंचित न रहे। राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया और जनता से पूरा सहयोग मांगा गया है।

✍️आलोक गुप्ता

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें