मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले युवाओं पर योगी सरकार का फोकस

Desk

योगी सरकार युवाओं को साधने के लिए राज्य की उपलब्धियों और प्रदेश में आए बदलाव को युवा पीढ़ी के नजरिए से सामने लाने की तैयारी कर रही।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार युवाओं को साधने में जुटी है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट बांटने की तैयारी है।
शेयर करें

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर योगी सरकार ने कमर कस ली है। प्रदेश सरकार चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए न केवल सोशल इंजीनियरिंग पर काम कर रही बल्कि उसका फोकस युवाओं और महिलाओं पर भी है।

भारतीय जनता पार्टी के पास महिलाओं का खासा वोट बैंक पहले से है, हालांकि पार्टी इसे और मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। अब भारतीय जनता पार्टी के सामने बड़ी चुनौती युवा मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवा मतदाताओं को साधने में जुट गए हैं। वे युवा मतदाताओं को प्रभावित करने वाली कई घोषणाएं कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए युवाओं और महिलाओं से सीधे जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

योगी सरकार युवाओं को साधने के लिए राज्य की उपलब्धियों और प्रदेश में आए बदलाव को युवा पीढ़ी के नजरिए से सामने लाने की तैयारी कर रही। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ को हिंदी के साथ अंग्रेजी में प्रकाशित करने और इसे युवाओं के अनुकूल ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा युवाओं को 25 लाख टेबलेट बांटने का कार्यक्रम भी इसी रणनिति का हिस्सा है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में शुरू हुई ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के तहत अब तक लगभग 60 लाख छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।

इसी कड़ी में सरकार अब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करने जा रही है। इस नए चरण के साथ योजना के अंतर्गत वितरित डिजिटल उपकरणों की कुल संख्या लगभग 85 लाख तक पहुंच जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की स्थिति को बदला है और ‘डिजिटल इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें