1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mathura :आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 200 मीटर की दूरी पर ले जाकर गड्ढे में गाढ़ा

Mathura :आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 200 मीटर की दूरी पर ले जाकर गड्ढे में गाढ़ा

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

By up bureau 

Updated Date

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, उसकी शादी करीब 11 साल पहले थाना बलदेव क्षेत्र के गांव बरौली निवासी रेखा (28) से हुई थी.दंपति की 6 बेटियां हैं।

पढ़ें :- ACJM के बंद आवास में चोरी, लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात विजय और रेखा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। नशे में धुत विजय ने रेखा को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विजय ने शव को खेत में ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया। वारदात को अंजाम देते समय यह सब आरोपी के छोटे भाई दिनेश ने देख लिया। उसने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विजय को हिरासत में लिया और पूछताछ की। विजय ने अपराध कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर खेत से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसपी सिटी के बयान के अनुसार घटनास्थल पर सीओ सिटी भूषण वर्मा और एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पढ़ें :- फरह में मानवता शर्मसार, जंगल में फेंकी गई नवजात, पुलिस जांच में जुटी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com