UP News : भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की पावन भूमि गोकुल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।✍️Mohammad Farooq
Updated Date
UP News : भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की पावन भूमि गोकुल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर गोकुल के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। चारों ओर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे और भजन-कीर्तन से पूरा गोकुल भक्तिमय नजर आया।
नंद भवन सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, मंदिर परिसर में घंटे-घड़ियाल और शंखनाद के बीच ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी। मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा की गई और भगवान के बाल स्वरूप का अभिषेक कर आरती उतारी गई।
गोकुल की गलियों में भी जन्मोत्सव का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोकुल के प्राचीन मंदिरों में दर्शन किए और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी पौराणिक स्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
✍️Mohammad Farooq
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।