1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘गाली-गलौज की राजनीति, सारी मर्यादाएं तार-तार…’, खरगे के विवादित बयान पर बोले अमित शाह

‘गाली-गलौज की राजनीति, सारी मर्यादाएं तार-तार…’, खरगे के विवादित बयान पर बोले अमित शाह

Mallikarjun Kharge On PM Modi : मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान को लेकर अमित शाह ने रविवार को एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Mallikarjun Kharge On PM Modi : मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान को लेकर अमित शाह ने रविवार को एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। गृह मंत्री अमित शाह खरगे के उस विवादित बयान की बात कर रहे हैं, जिसमें वे कार्यक्रम में एक व्यक्ति के हंगामा करने को लेकर भड़क गए। उसने कहा कि मोदी कभी नहीं जाएगा। इस पर मंच से खरगे ने कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा।

पढ़ें :- खरगे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

अमित शाह ने कहा कि ‘यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है। बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है।’

उन्होंने कहा कि ‘जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है। जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।’

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान

पटना के एक कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘महंगाई चरम पर है। प्याज महंगे हो रहे हैं। गरीब आदमी दाल रोटी खाता है। दाल नहीं तो प्याज रोटी खाता है. आज प्याज महंगा हो गया, यह मोदी लोगों का गला काट रहा है। पार्लियामेंट चलता है तो मोदी और शाह डर के पार्लियामेंट के अंदर नहीं आते हैं। राहुल गांधी बाहर गए हैं, जब वह वापस आएंगे तो इन लोगों की अच्छे से मरम्मत की जाएगी। यह लोग सिर्फ राहुल – राहुल करते हैं। इन लोगों के सपने में भी राहुल गांधी आते हैं।’

पढ़ें :- IND vs ZIM :15 महीनों बाद हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय शतक, इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचीं

✍️Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- अरुणाचल में सेना को लेकर पाकिस्तान का दुष्प्रचार बेनकाब, बेंगलुरु का पुराना वीडियो किया वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com