1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या

Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या

यूपी के सुल्तानपुर जिले में आज प्रॉपर्टी के चक्कर में युवक ने अपने भाई और पिता की ही गोली मारकर हत्या कर दी।

By up bureau 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में आज प्रॉपर्टी के चक्कर में युवक ने अपने भाई और पिता की ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया वहीं सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया फिलहाल मृतको को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही हत्यारे युवक की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

दरअसल पूरा मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के शहरी गांव का है इसी गांव का रहने वाला अजय यादव का अपने पिता काशीराम और अन्य भाइयों से जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। किसी विवाद के चक्कर में अजय यादव घर के अन्य सदस्यों के बजाय अकेले रहा करता था कई बार बंटवारे को लेकर अजय यादव ने परिवार के साथ विवाद भी किया था आज भी वह घर में गेहूं के बंटवारे के लिए आया हुआ था इस दौरान उसके पिता ने बंटवारे में गेहूं देने से इनकार कर दिया जिससे अजय यादव बौखला गया और उसने ताबड़तोड़ अपने पिता काशीराम यादव और भाई सत्य प्रकाश यादव को गोली चला दी। घटना के बाद अजय यादव मौके से फरार हो गया। वहीं घायलावस्था में पिता काशीराम यादव और भाई सत्य प्रकाश यादव को अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने इन दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया फिलहाल गांव में भारी मात्रा में पुलिस मौजूद है और हत्यारे युवक की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com