Mathura : पीड़ित जज की पत्नी प्रिया कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।✍️Mohammad Farooq
Updated Date
Mathura : पीड़ित जज की पत्नी प्रिया कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरा में तैनात अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अपने सरकारी आवास संख्या J-9 जजेज कॉलोनी पर ताला लगाकर अपने गृह जनपद रोहतक हरियाणा गए हुए थे ,6 सितंबर 2026 को सुबह लगभग 11:15 बजे जब एक डिलीवरी बॉय सामान देने पहुंचा तो उसने देखा कि मकान का ताला खुला है और कुंडी टूटी हुई है।
डिलीवरी बॉय से मिली सूचना पर पीड़िता ने वीडियो कॉल के जरिए स्थिति देखी तो पता चला कि घर के मुख्य दरवाजे के साथ साथ बैडरूम का भी ताला और कुंडी टूटी पड़ी थी। चोरी की इस घटना में चोरों ने आवास में रखी लाइसेंसी पिस्टल नंबर INJDT 2557SC AHD 867544 JD Taurus और उसके साथ रखे जिंदा कारतूस भी पार कर दिए।
इसके अलावा चोरों ने घर से 25 हजार रुपये नकद तथा लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए 8 जोड़ी सोने के कुंडल, 2 सोने की अंगूठी 1 सोने की चैन पेंडेंट सहित 1 सोने की चैन रुद्राक्ष सहित और 02 सोने की नथिया 2 चांदी के सिक्के और 100 ग्राम चांदी का बिस्कुट लाइसेंसी पिस्टल मय जिंदा कारतूस और 25 हजार नकद घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता प्रिया कुमारी निवासी J 9 जजेज कॉलोनी मथुरा ने थाना सदर बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।न्यायधीश के सरकारी आवास में हुई इस चोरी की घटना से प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है।
✍️Mohammad Farooq
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।