1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे कर्मचारी

सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे कर्मचारी

Mathura : थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।✍️Mohammad Farooq

By HO BUREAU 

Updated Date

Mathura : थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी के समर्थन में नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी कूड़ेदान उठाने वाली गाड़ियों के साथ थाना सदर बाजार पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दर्जन से अधिक नगर निगम कर्मचारी थाने में मौजूद हैं और कृष्ण धाम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- बेटे की चाह बनी हत्या की वजह! लिव-इन पार्टनर ने मां और पहली पत्नी संग मिलकर शीबा को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें : रांची में धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैली के लिए पहले लेनी होगी अनुमति

कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में तहरीर एवं अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील, मानदेय बढ़ाया गया : केशव प्रसाद मौर्य

✍️Mohammad Farooq

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com