1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रंगदारी मांगने के आरोप में पत्रकार समेत चार के खिलाफ मुकदमा

रंगदारी मांगने के आरोप में पत्रकार समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Mathura : थाना गोविंदनगर क्षेत्र में एक महिला से कथित तौर पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है।✍️Mohammad Farooq

By HO BUREAU 

Updated Date

Mathura : थाना गोविंदनगर क्षेत्र में एक महिला से कथित तौर पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है। नई बस्ती, डीगगेट निवासी शबाना पत्नी नकीम ने 21 अगस्त 2026 को थाना गोविंदनगर में एक पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

पढ़ें :- बेटे की चाह बनी हत्या की वजह! लिव-इन पार्टनर ने मां और पहली पत्नी संग मिलकर शीबा को उतारा मौत के घाट

शिकायत के अनुसार, आरोपित पिछले कुछ दिनों से महिला से कथित तौर पर चार हजार रुपये की मांग कर रहे थे। महिला द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर आरोप है कि शहजाद नामक व्यक्ति उसके घर पहुंचा और उसे डराते-धमकाते हुए पुलिस से पकड़वाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। बताया गया कि लगातार मिल रही धमकियों से परेशान महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें : बच्चों को डराने धमकाने से बाज आए सरकार, नहीं तो चुकानी होगी भारी कीमत : बाबूलाल मरांडी

शिकायत के आधार पर थाना गोविंदनगर पुलिस ने पत्रकार समेत चार आरोपितों के खिलाफ रंगदारी वसूली एवं धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Disclaimer

पढ़ें :- सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील, मानदेय बढ़ाया गया : केशव प्रसाद मौर्य

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Mohammad Farooq

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- जिन लोगों के इशारे पर वीडियो बना रहे, उन्हीं लोगों के समय के स्मारक हैं : CM योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com