मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri Murder : बिजली दुकानदार के बेटे की गोली मारकर हत्या, दुकान से दौड़ा कर बीच चौराहे पर मारी गोली

up bureau

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस चौकी से महज10 कदम की दूरी पर सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले युवक का पीछा किया, फिर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Lakhimpur Kheri Murder : बिजली दुकानदार के बेटे की गोली मारकर हत्या, दुकान से दौड़ा कर बीच चौराहे पर मारी गोली
Lakhimpur Kheri Murder : बिजली दुकानदार के बेटे की गोली मारकर हत्या, दुकान से दौड़ा कर बीच चौराहे पर मारी गोली
शेयर करें

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस चौकी से महज10 कदम की दूरी पर सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले युवक का पीछा किया, फिर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि दुकान पर बैठा नौकर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश में हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के एक घंटे पहले IG प्रशांत कुमार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गश्त करके निकले थे।

मृतक अमोघ प्रिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक भरत सेठ का बेटा अमोघ उर्फ देव सेठ है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।

ये वारदात शहर में मिश्राना चौकी चौराहे के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमोघ सेठ का बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा किया। अमोघ को शक हुआ तो उसने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। तभी बदमाशों ने उसे दौड़ा लिया।

अमोघ बदमाशों से बचने के लिए आर्य कन्या चौराहे पर पुष्पा बुक डिपो में घुस गया। शटर के पास खड़े होकर बदमाशों ने अमोघ को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली अमोघ के सीने में लगी, वहीं दुकान में बैठा नौकर आदित्य भी घायल हो गया। लोग हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अमोघ की मौत हो गई। जबकि आदित्य की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

शेयर करें