मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
पंजाब के तरन तारन में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में चार तीर्थयात्रियों की मौत योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में लाएगी पारदर्शिता, 26,720 परिषदीय स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट वीबी-जी राम जी योजना में गड़बड़ी पर योगी सरकार सख्त, शिकायतों का 15 दिन में होगा निस्तारण Mission 2027: मथुरा में बनेगी भाजपा की चुनावी रणनीति पूर्व से पश्चिम तक योगी का दौरा, वीर सैनिकों को तोहफा किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या के बाद संयुक्त बलों ने बड़े स्तर पर शुरू किया आतंकवाद-विरोधी अभियान तीसरे मोर्चे ने उड़ाई उत्तर प्रदेश में सियासी दलों की नींद पुल किसी के भी नाम पर बने, बस उसका निर्माण होना चाहिए: प्रशांत किशोर
राजनीति

पूर्व से पश्चिम तक योगी का दौरा, वीर सैनिकों को तोहफा

Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की तीसरी बार कमान संभालने के लिए पूर्व से लेकर पश्चिम तक लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह शनिवार को जनपद मेरठ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने न केवल पश्चिम को साधने की कोशिश की बल्कि वीर सैनिकों को भी कई तोहफों से नवाजा।

पूर्व से पश्चिम तक योगी का दौरा, वीर सैनिकों को तोहफा
Yogi’s tour from east to west; a gift for brave soldiers
शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की तीसरी बार कमान संभालने के लिए पूर्व से लेकर पश्चिम तक लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह शनिवार को जनपद मेरठ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने न केवल पश्चिम को साधने की कोशिश की बल्कि वीर सैनिकों को भी कई तोहफों से नवाजा।

वीर सैनिकों के परिवारों के लिए सीएम योगी ने की 3 अहम घोषणाएं

क्रांति धरा मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, “यूपी सरकार की सैनिक कल्याण योजनाओं में 2017 से अब तक 96 करोड़ 78 लाख रुपये की सहायता दी गई है। सैनिक पुनर्वास निधि से 15 हजार से अधिक लाभार्थियों को 115 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश में सैनिक स्कूलों का विस्तार भी किया गया है।”

इसके साथ ही उन्होंने वीर सैनिकों के परिवारों के लिए तीन अहम निर्णयों की घोषणा भी की। पहला, वीरता पुरस्कार पाने वाले जवानों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी की जाएगी। दूसरा, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को घर खरीदने या बनवाने पर स्टाम्प शुल्क में मिलने वाली छूट की सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाएगा। तीसरा, शहीद सैनिक के आश्रित को उसके घर के नजदीक ही नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ जनपद में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने वीर सैनिकों के लिए अहम घोषणाएं की। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों को भी घेरा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दशकों तक वन रैंक-वन पेंशन को टाले रखा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए कुछ भी नहीं किया। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से नया भारत सैनिकों को सम्मान और प्राथमिकता दे रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी देश या समाज तभी प्रगति कर सकता है जब उसे सुरक्षित माहौल मिले। जब सुरक्षा का माहौल नहीं मिलता तो गति को दुर्गति में बदलने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा, हमारा सैनिक हर मोर्चे पर खड़ा मिलता है, चाहे वह सियाचिन की ठंड हो या राजस्थान की गर्म रेत। उन्होंने कहा कि देश का सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, सिर्फ उसकी वर्दी बदलती है। वह हमेशा गांव और समाज का मार्गदर्शक बनकर प्रेरणा देता रहता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की एक घटना को याद दिलाते हुए कहा कि यहां 2016 में कारगिल युद्ध के एक पूर्व सैनिक के साथ अपमानजनक घटना हुई थी। एक सियासी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक को इसलिए पीटा था क्योंकि उन्होंने सलाम करने से मना कर दिया था। वर्ष 2013 में एलओसी पर शहीद हुए सैनिक के सम्मान में प्रशासनिक व्यवस्थाएं गायब थीं। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इसी जनपद में एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या कर दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने  अनुच्छेद 370 समाप्त करके देश हित में बड़ा कदम उठाया है। इसने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत किया है। सैनिकों का सम्मान डबल इंजन सरकार का संकल्प है। हमारे देश के सैनिकों ने हमेशा अपने प्राणों से ऊपर राष्ट्र को रखा है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें