मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

यमुना में मरी मछलियां डालकर वीडियो बनाने को लेकर AAP पर भड़के मनजिंदर सिंह सिरसा

Satyam Kushwah

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, "राजनीति में इतना भी गिरा जा सकता है, ये कोई कल्पना नहीं कर सकता, जो केजरीवाल और उनके साथियों ने परसों किया है। BJP की रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना को 60 प्रतिशत तक साफ करने का रिकॉर्ड कायम किया।"

यमुना में मरी मछलियां डालकर वीडियो बनाने को लेकर AAP पर भड़के मनजिंदर सिंह सिरसा
Manjinder Singh Sirsa lashes out at AAP over the creation of a video
शेयर करें

New Delhi: दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल को घेरा है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, “राजनीति में इतना भी गिरा जा सकता है, ये कोई कल्पना नहीं कर सकता, जो केजरीवाल और उनके साथियों ने परसों किया है। BJP की रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना को 60 प्रतिशत तक साफ करने का रिकॉर्ड कायम किया। दिल्ली के लोग सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो पोस्ट कर रहे थे। उनको (अरविंद केजरीवाल) इतनी पीड़ा हुई कि बाजार से मरी हुई मछलियां लेकर आए और यमुना में डालकर वीडियो बनाने लगे।”

उन्होंने कहा, “यहां पर छठ मैया की पूजा होनी है। बहनें यहां आकर अर्घ्य देंगी। उसमें ये (अरविंद केजरीवाल) मरी मछलियां डाल रहे हैं। इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है? दिल्ली वालों को बताना चाहता हूं कि कभी यमुना जी में सफेद मछलियां दिखी थीं। ये मरी हुई मछलियां कहां से आईं। आम आदमी पार्टी पर अब धब्बे लग रहे हैं कि दिल्ली के 60 प्रतिशत कूड़े के पहाड़ हट गए, 60 प्रतिशत यमुना जी साफ हो गईं। दिल्ली में प्रदूषण घटने लगा और बीते 10 वर्षों में सबसे साफ दिन हो गए और दीपावली के बाद इतने साफ और खुले दिन हैं। उनको ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है।”

दिल्ली के मंत्री ने कहा, “राजनीति में सीमाएं होती हैं, कोई इतना नीचे गिर जाएगा कि व्रत रखने वाली बहनों की भी चिंता नहीं है। आम आदमी पार्टी वही पार्टी है, जिसने यहां बोर्ड लगा दिए थे कि यमुना में आकर किसी ने छठ पूजा करने की कोशिश की तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। छठ पूजा करने वालों पर एफआईआर दर्ज करा दी थी। हमारी सरकार ने 60 प्रतिशत यमुना जी को साफ करने का एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे हैं, आम आदमी पार्टी के नेता ही गंदे हैं।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि जब ‘AAP’ नेता ऐसा पाप करें तो उनको रोको। इसमें पूर्वांचल के भाई लोग भी हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए।”

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें