Delhi : दिल्ली में कथित साइकिल घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।✍️अरविंद कुमार
Updated Date
Delhi : दिल्ली में कथित साइकिल घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय केI बाहर प्रदर्शन किया। AAP नेताओं ने दिल्ली सरकार पर छात्राओं को बांटी जाने वाली साइकिलों की खरीद में करोड़ों रुपये की अनियमितता का आरोप लगाया। AAP का दावा है कि करीब 1.30 लाख साइकिलों की खरीद में लगभग 90 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। पार्टी नेताओं ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान AAP विधायकों ने सचिवालय का घेराव करने की कोशिश की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सरकार को चुनौती दी है कि यदि साइकिल खरीदने में कोई घोटाला नहीं हुआ है तो आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ दिल्ली के किसी भी चौराहे पर बहस कर लें क्योंकि जब से बीजेपी की सरकार दिल्ली में बनी है तब से कई योजनाओं में कई सारे घोटाले उजागर हो रहे हैं।
✍️अरविंद कुमार
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें