Abhijeet Dipke : CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज शाम 5 बजे तिरंगा मार्च का ऐलान किया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके के घर पहुंच गई है।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Abhijeet Dipke : CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज शाम 5 बजे तिरंगा मार्च का ऐलान किया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके के घर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी उन्हें कुछ दस्तावेज देने गए थे। दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत उनको नोटिस जारी किया गया है।
जब दिल्ली पुलिस के अधिकारी पहुंचे तो अभिजीत दिपके तिरंगा लेकर बैठ गए। इसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने पुलिसवाले को कोल्ड ड्रिंक ऑफर किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अभिजीत दिपके ने कहा कि ‘सौरभ और आशु को तिरंगा फहराने के लिए ही जेल भेजा गया है। मैं तिरंगे से प्रेम करने वाले सभी देशभक्तों से आग्रह करता हूं कि वे 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे राष्ट्रीय ध्वज लेकर सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में आएं। हम यह साबित करेंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है, जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें और दिखाएं कि तिरंगा हमारा गौरव है। इसके बाद मुझे जेल भी हो सकती है, लेकिन मुझे कोई चिंता नहीं है। तिरंगा मेरा गौरव है और मैं इसे फहराऊंगा।’
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।