मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
वाराणसी में काशी तमिल संगमम् का आगाज, पीएम और उपराष्ट्रपति ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश बिहार में अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता में भय और भ्रम फैला रहे नेता चंद्रशेखर आजाद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में FIR की मांग पर फैसला सुरक्षित उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पौड़ी गढ़वाल में 7 की मौत 1983 में मिली नागरिकता, 1980 की वोटर लिस्ट में नाम! सोनिया गांधी मामले में कोर्ट में रिपोर्ट यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सस्पेंस! टिकट बंटवारे को लेकर इमरान मसूद का बड़ा बयान परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन एकजुट, खड़गे बोले- SC-ST के साथ हो सकता है अन्याय दक्षिणी राज्यों को परिसीमन से नुकसान या फायदा? सरकार ने बताया सीटों का गणित
दिल्ली

चंद्रशेखर आजाद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में FIR की मांग पर फैसला सुरक्षित

Desk

यह याचिका डॉ. रोहिणी घावरी की शिकायत से संबंधित है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म, मानसिक एवं भावनात्मक उत्पीड़न और शादी का भरोसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं।

चंद्रशेखर आजाद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में FIR की मांग पर फैसला सुरक्षित
Trouble may be mounting for Chandrashekhar Azad! Decision reserved on demand for an FIR in a rape case
शेयर करें

नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनके खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब इस मामले में 23 दिसंबर को फैसला सुनाएगी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

यह याचिका डॉ. रोहिणी घावरी की शिकायत से संबंधित है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म, मानसिक एवं भावनात्मक उत्पीड़न और शादी का भरोसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता की ओर से इन आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू करने की मांग की गई है। पिछली सुनवाई में रोहिणी घावरी के वकील ने अदालत के सामने दलील दी थी कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामलों में कानून के तहत कम से कम सात साल की सजा से लेकर अधिकतम उम्रकैद तक का प्रावधान है। उन्होंने कहा था कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच के नाम पर देरी नहीं होनी चाहिए और तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

तीन साल तक रिश्ते में रहने का दावा

डॉ. रोहिणी घावरी के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में पढ़ाई के दौरान वर्ष 2021 के आसपास उनकी चंद्रशेखर आजाद से बातचीत शुरू हुई थी। उनका दावा है कि दोनों लगभग तीन साल तक रिश्ते में रहे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी। फिलहाल अदालत ने एफआईआर दर्ज करने की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा है। इस मामले में अगला महत्वपूर्ण घटनाक्रम 23 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में सामने आएगा। इस मामले में इससे पहले 18 नवंबर को भी राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी। उस दौरान अदालत ने दिल्ली पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता और उनके वकील की ओर से लगातार एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की अभी तक अदालत में पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पौड़ी गढ़वाल में 7 की मौत

बैंक से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं मिलने से जांच में हो रही देरी: दिल्ली पुलिस

इससे पहले 2 नवंबर को चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर होने वाली सुनवाई टल गई थी। वहीं, 23 अक्टूबर को हुई सुनवाई में अदालत ने दिल्ली पुलिस को 2 नवंबर तक जांच पूरी करने के लिए कहा था। पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को जानकारी दी थी कि शिकायत के संबंध में जांच जारी है और कुछ अहम जानकारियां अभी तक हासिल नहीं हो पाई हैं। पुलिस के मुताबिक, बैंक से संबंधित जरूरी विवरण भी अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। इसी वजह से मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 18वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर पहली बार संसद में प्रवेश किया है। अब इस मामले में अदालत के अगले आदेश पर सबकी नजरें टिकी हैं। कोर्ट 23 दिसंबर को एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें