मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
वाराणसी में काशी तमिल संगमम् का आगाज, पीएम और उपराष्ट्रपति ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश बिहार में अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता में भय और भ्रम फैला रहे नेता चंद्रशेखर आजाद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में FIR की मांग पर फैसला सुरक्षित उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पौड़ी गढ़वाल में 7 की मौत 1983 में मिली नागरिकता, 1980 की वोटर लिस्ट में नाम! सोनिया गांधी मामले में कोर्ट में रिपोर्ट यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सस्पेंस! टिकट बंटवारे को लेकर इमरान मसूद का बड़ा बयान परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन एकजुट, खड़गे बोले- SC-ST के साथ हो सकता है अन्याय दक्षिणी राज्यों को परिसीमन से नुकसान या फायदा? सरकार ने बताया सीटों का गणित
देश

दक्षिणी राज्यों को परिसीमन से नुकसान या फायदा? सरकार ने बताया सीटों का गणित

Desk

परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। दक्षिण के राज्यों को डर है कि परिसीमन से संसद में उनका प्रतिनिधित्व घट जाएगा। इस बीच सरकार ने भी अपना पक्ष रखा है।

दक्षिणी राज्यों को परिसीमन से नुकसान या फायदा? सरकार ने बताया सीटों का गणित
Will southern states gain or lose from delimitation? Government explains the seat arithmetic
शेयर करें

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। दक्षिण के राज्यों को डर है कि परिसीमन से संसद में उनका प्रतिनिधित्व घट जाएगा। इस बीच सरकार ने भी अपना पक्ष रखा है। परिसीमन को लेकर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया कि एक अच्छी बात यह है कि राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव रखा गया है।

परिसीमन से दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व घटने की आशंका : डीके शिवकुमार 

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास कराना चाहती है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया दक्षिणी राज्यों के लिए अनुचित है, जिन्हें डर है कि संसद में उनका प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा। दक्षिणी राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और उनकी आवाज को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। विवाद के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर एक अच्छी बात यह है कि राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, दक्षिण हो या उत्तर, देश के हर राज्य की अपनी अहमियत है। विकास के साथ किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व का संतुलन बना रहना जरूरी है।

परिसीमन बिल पर विपक्षी दलों की बैठक के बाद होगा फैसला: केसी वेणुगोपाल

परिसीमन बिल पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, मुझे लगता है कि हम इन सभी चीजों पर चर्चा करने जा रहे हैं। बैठक होने दीजिए। हम चर्चा करेंगे, हमारे विपक्षी दल के नेता बैठेंगे और फैसला करेंगे। परिसीमन के दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व पर प्रभाव को लेकर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, संसद का आकार 50 प्रतिशत बढ़ाने के लिए परिसीमन का समर्थन करना तमिलनाडु और तमिल लोगों के लिए अनुचित होगा। जो कोई भी संसद में सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के सरकार के इस प्रयास का समर्थन करेगा, उसे तमिलनाडु में चुनावी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह उनका काम है कि वे समझाएं कि वे संसद का आकार 543 से बढ़ाकर 850 करने का समर्थन क्यों कर रहे हैं, जिससे तमिलनाडु को नुकसान होगा।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी की दो टूक- महिला आरक्षण के रास्ते की हर रुकावट करेंगे खत्म

परिसीमन से दक्षिण के पांच राज्यों को नुकसान नहीं, फायदा होगा:  मेघवाल

उधर, अर्जुन राम मेघवाल ने इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय के हवाले से आंकड़े साझा किए, जिसमें बताया गया कि दक्षिण के पांच राज्यों को परिसीमन से नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होगा। अभी पांच दक्षिणी राज्यों के पास 543 लोकसभा सीटों में से 129 सीटें हैं, जो कुल सीटों का 23.76 प्रतिशत है। प्रस्तावित विस्तार के बाद 816 सीटों में से इनके पास 195 सीटें हो जाएंगी, जो कुल सीटों का 23.90 प्रतिशत होगा यानी अनुपात में बढ़ोतरी होगी। यही पैटर्न हर राज्य में अलग-अलग भी लागू होता है। राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो कर्नाटक की सीटें अभी 28 हैं, जो कुल का 5.15 प्रतिशत है, परिसीमन के बाद यह 42 हो जाएगी और प्रतिशत भी 5.15 ही रहेगा। आंध्र प्रदेश की सीटें 25 से बढ़कर 38 हो जाएंगी, इनका प्रतिनिधित्व 4.60 से बढ़कर 4.65 प्रतिशत हो जाएगा। तेलंगाना की सीटें 17 से बढ़कर 26 होंगी और प्रतिशत 3.13 से बढ़कर 3.18 हो जाएगा। तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी, जबकि सीटों का प्रतिशत 7.18 से बढ़कर 7.23 होगा। केरल की सीटें 20 से बढ़कर 30 होंगी और प्रतिशत 3.68 ही रहेगा।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें