मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर रोहतक में ढाबे पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक! केंद्र ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल ‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज
देश

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Desk

सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा, हम बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह डिहाइड्रेशन है। उन्हें कम यात्रा करनी चाहिए लेकिन बाबा सुनते ही नहीं हैं।

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
Sharad Pawar's health deteriorates; admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai
शेयर करें

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बार उन्हें डिहाइड्रेशन की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने इसकी जानकारी दी।

सीने में दर्द के बाद 2 नवंबर को भी अस्पताल में भर्ती हुए थे शरद पवार

उन्होंने एक्स पर लिखा, हम बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह डिहाइड्रेशन है। उन्हें कम यात्रा करनी चाहिए लेकिन बाबा सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत ज्यादा प्यार है। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। बता दें कि इससे पहले 2 नवंबर को भी शरद पवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लगातार खांसी आने के बाद छाती में दर्द की शिकायत हुई थी। उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया था। अस्पताल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डियोलॉजिस्ट, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के. ग्रांट ने उनके भर्ती होने की पुष्टि की थी और बताया कि इस वरिष्ठ नेता की हालत स्थिर है। डॉ. ग्रांट ने कहा था, छाती में दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार को रूबी हॉल क्लिनिक में सामान्य स्वास्थ्य जांच और मेडिकल निगरानी के लिए भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति में सुधार की उम्मीद है और एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं

रोहित पवार ने समर्थकों से की चिंता न करने की अपील

पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने लोगों की चिंता को देखते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनके पिता के सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य और स्थिर हैं। रोहित पवार ने भी इस संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी। ‘एक्स’ पोस्ट में रोहित पवार ने लिखा,शरद पवार साहेब को डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुप्रिया ताई इस समय उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल रही हैं और बैठक के लिए वापस आएंगी। शरद पवार साहेब की हालत फिलहाल स्थिर और ठीक है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले दो दिनों तक उन्हें उचित इलाज मिलता रहेगा। इसलिए साहेब के स्वास्थ्य को लेकर किसी को चिंता नहीं करनी चाहिए।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें