मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
देश

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष

Desk

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच के आदेशों को रद्द कर दिया है और मामले को नए सिरे से विचार के लिए हाईकोर्ट वापस भेज दिया।

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष
Relief for Rahul Gandhi in disproportionate assets case; his side will now be heard in the High Court.
शेयर करें

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को शीर्ष अदालत से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच के आदेशों को रद्द कर दिया है और मामले को नए सिरे से विचार के लिए हाईकोर्ट वापस भेज दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना कोई फैसला नहीं होगा।

 CBI-ED से मांगी गई थी जांच की जानकारी

गौरतलब है कि कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संपत्ति उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक है। इसी शिकायत के आधार पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की गई थी। इसी वर्ष मई माह में हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि यदि संबंधित शिकायत एजेंसियों को मिली है तो आरोपों की कानून के मुताबिक जांच की जाए। इसके बाद सीबीआई और ईडी से मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी गई थी। 20 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दाखिल हलफनामे पर असंतोष जताया था। वहीं ईडी को भी मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाने की छूट दी गई थी। इस घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि हाई कोर्ट ने एकतरफा तरीके से आदेश दिया है। शिकायतकर्ता का मामले से सीधा संबंध नहीं है फिर भी उसकी याचिका पर बंद चैंबर में सुनवाई हुई।

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर

हाईकोर्ट को नए सिरे से सुनवाई के निर्देश

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीलबंद लिफाफे में दी गई जानकारियां मीडिया में लीक हो रही हैं। कपिल सिब्बल ने इसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया था। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में पक्षकार के रूप में शामिल करने का निर्देश भी दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें इस मामले में लगे आरोपों की सीबीआई और ईडी से जांच कराने का आदेश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कहा कि वह इस मामले में नए सिरे से विचार करे। इलाहाबाद हाईकोर्ट को राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना आदेश नहीं देना चाहिए था। 12 मई 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा था कि यदि याचिकाकर्ता की शिकायत एजेंसियों को मिली है तो आरोपों का कानून के अनुसार सत्यापन किया जाए और सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय कानून के तहत उचित कदम उठा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले पर नए सिरे से विचार करेगा जिसमें राहुल गांधी का पक्ष भी सुना जाएगा।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें