मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी!

Desk

दिल्ली में मंगलवार को दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के घर पर बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों दलों ने बैठक को सार्थक और सकारात्मक बताया।

सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी!
Stalemate over seat-sharing in SP-Congress alliance; Congress insists on 125 seats!
शेयर करें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे पर
पेंच फंसता नजर आ रहा है। दूसरे दौर की वार्ता में भी कोई ठोस परिणाम नहीं आया। हालांकि दोनों दलों ने बैठक को सार्थक और सकारात्मक बताया। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों की सूची सौंपी है जबकि कांग्रेस 125 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर दिल्ली में मंथन

दिल्ली में मंगलवार को दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के घर पर बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों दलों ने बैठक को सार्थक और सकारात्मक बताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि गठबंधन तय हो जाएगा। हम जल्द ही अगली दो बैठकों की तारीखें तय करेंगे, क्योंकि कल मोना की बेटी की सगाई है। दोनों पक्ष शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। हम जल्द ही बैठकें करेंगे और यह पक्का है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि हर सीट पर चर्चा हुई है। कुल 403 सीटें हैं जो कि एक बड़ी संख्या है और हमने इनमें से आधी से ज्यादा सीटों पर चर्चा कर ली है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि बातचीत सकारात्मक रही है और काफी सीटों पर चर्चा हो चुकी है। बाकी सीटों पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी, और यह बातचीत सकारात्मक तरीके से जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां!

जल्द होगी दूसरे दौर की बैठक

बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद शामिल हुए। सीट-बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुई बैठक पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि बातचीत काफी सार्थक और सकारात्मक रही। आज चर्चा का पहला दौर था और हम जल्द ही दूसरे दौर की बैठक करेंगे। सभी लोग अपने-अपने निजी कामों में व्यस्त थे। गठबंधन को मजबूत करने के लिए हम इस सकारात्मक बातचीत को जारी रखेंगे और बहुत जल्द हम गठबंधन की घोषणा करके चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, देखिए मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि बातचीत अभी शुरू ही हुई है और यह बहुत ही सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में हुई है। मुझे विश्वास है कि इस पर बहुत जल्द कोई फैसला ले लिया जाएगा और इस बार उत्तर प्रदेश में ‘इंडिया’ ब्लॉक की सरकार बनेगी।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें