मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश

यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज

Desk

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आकलन दो चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर 2026 और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित है।

यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज
Preparations intensify to assess the quality of education in UP's government schools
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में योगी सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए रोस्टर निर्माण, सत्यापन, प्रशिक्षण और आकलन की विस्तृत कार्ययोजना निर्धारित की गई है।

25 नवंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

इसका उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की सीखने की उपलब्धियों का आकलन करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और इससे जुड़े अधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा जिला स्तरीय टीमों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप तैयार करना है। निपुण विद्यालय आकलन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 25 नवम्बर से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे। 25 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक रोस्टर निर्माण प्रक्रिया पर ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें प्राचार्य एवं डायट के नोडल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण), जिला समन्वयक (निपुण भारत मिशन) और समग्र शिक्षा के एसआरजी सदस्य शामिल होंगे। प्रशिक्षण राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से ऑनलाइन माध्यम से दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस

निपुण लक्ष्य ऐप पर भी होगा अभ्यास

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आकलन दो चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर 2026 और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित है। निपुण विद्यालय आकलन की तैयारियों में रोस्टर निर्माण, सत्यापन, प्रशिक्षण और निपुण लक्ष्य ऐप पर व्यावहारिक अभ्यास को शामिल किया गया है। इससे आकलन से जुड़े कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने और जिलों में एकरूपता के साथ कार्यवाही आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। योगी सरकार के कार्यकाल में निपुण भारत मिशन के माध्यम से बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सीखने की दक्षताओं को लेकर चल रहे प्रयासों के संदर्भ में यह आकलन विद्यालय स्तर पर प्रगति को समझने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया होगी।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

शेयर करें