मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख
उत्तर प्रदेश

UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन

Desk

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौकापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है।

UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन
UP Politics: Pathak and Maurya lash out at the SP-Congress alliance, calling it a 'khichdi full of pebbles.'
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे को लेकर हो रही खींचतान पर भाजपा ने तंज कसा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन वह खिचड़ी है, जिसमें हमेशा कंकड़ ही निकलेंगे जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

मौकापरस्ती और स्वार्थ पर टिका है सपा-कांग्रेस गठबंधन

उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौकापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है। बात सीधी है कि ये अलग-अलग लड़ें या गठबंधन करके, चुनावी गुणा-गणित चाहे जितना भी लगा लें, नतीजा बदलने वाला नहीं है। नतीजा वही रहेगा, यूपी में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन उन्हीं दलों से बना है, जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया था। उन्हें संविधान दिवस पर देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस केवल सत्ता के लिए भूखी है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपराधियों का समर्थन किया है, जबकि कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए 1975 में आपातकाल लगाया था।

मौर्य बोले- यूपी में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ हमेशा अजेय है और जनता के आशीर्वाद से पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन हर बार उनकी लॉन्चिंग फेल हो जाती है। पश्चिम बंगाल का नाम बदलने से जुड़े सवाल पर मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार यदि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग रखने का निर्णय कर रही है तो यह उसका विषय है। संसद के आगामी सत्र में देरी को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि किसे जनता पर विश्वास है और किसे संसद की कार्यवाही पर भरोसा नहीं है, यह देश की जनता अच्छी तरह जानती है। कांग्रेस का एक सूत्रीय एजेंडा संसद की कार्यवाही में बाधा डालना और महत्वपूर्ण निर्णयों के समय व्यवधान पैदा करना रहा है।

इसे भी पढ़ें : 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई

साइकिल का बटन दबाने पर गुंडे होंगे हावी

पाठक ने कहा कि कांग्रेस और सपा यूपी में कई बार गठबंधन कर चुके हैं। इनकी दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है। इनका गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसमें हमेशा कंकड़ ही निकलेंगे। जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी, जनता इन्हें रिजेक्ट कर चुकी है। दूसरी ओर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर आप ‘साइकिल’ का बटन दबाते हैं, तो गुंडे हावी हो जाएंगे, जनता को परेशान करेंगे, जमीनों पर कब्जा करेंगे और महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाल देंगे इसलिए, उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है, कम से कम 2047 तक तो बिल्कुल नहीं।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

शेयर करें