कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक स्कूली बस और ट्रक की टक्कर में चार छात्रों की मौत हो गई जबकि 35 अधिक छात्र घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल स्कूल के प्रिंसिपल और एक छात्र को कानपुर रेफर किया गया है।
पिकनिक से लौट रही कौशाम्बी के ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
जनपद कौशांबी के सिराथू स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को पिकनिक पर लेकर आगरा गई थी। मंगलवार को सभी बच्चे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर बस खड़ी थी तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य चलाकर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस घटना के दौरान सुरक्षित रहे बच्चों और स्कूल स्टाफ को दूसरे वाहन की व्यवस्था करके घर भेजा जा रहा है।
बाथरूम के लिए एक्सप्रेसवे पर रुकी थी स्कूल बस
एक घायल छात्र ने बताया कि कन्नौज के इलाके में छात्रों को बाथरूम कराने के लिए बस रुकी थी। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने बस को टक्कर मारी। बस में करीब 50 बच्चे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हादसे के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कौशाम्बी से लगभग 50 छात्रों और स्टाफ को लेकर आ रही एक स्कूल बस मथुरा से लौट रही थी। सुबह करीब 5:45 बजे, एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ की तरफ 209वें किलोमीटर के पास एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। तिरवा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम
स्कूल प्रिंसिपल और एक छात्र की हालत गंभीर, दोनों कानपुर रेफर
स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कानपुर रेफर किया जा रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल 22 बच्चों का इलाज तिरवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि स्कूल की बस एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी है। इस घटना के दौरान सुरक्षित रहे बच्चों और स्कूल स्टाफ को दूसरे वाहन की व्यवस्था करके घर भेजा जा रहा है। एक घायल छात्र ने बताया कि कन्नौज के इलाके में छात्रों को बाथरूम कराने के लिए बस रुकी थी। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने बस को टक्कर मारी। बस में करीब 50 बच्चे थे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।