मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
देश

योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम

Desk

शिया धर्मगुरु सैफ अब्बास ने मौलाना जर्जिस अंसारी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि जर्जिस को किसी मानसिक अस्पताल में ले जाकर उनके दिमाग का चेकअप कराना चाहिए।

योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत
Politics heats up over Maulana Jarjis's statement on Yogi
शेयर करें

लखनऊ। बिहार के पूर्णिया में एक तकरीर के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान से सियासत तेज हो गई। बयान पर नाराजगी जताते हुए महामंडलेश्वर विष्णु दास ने मौलाना जर्जिस की जीभ काटकर लाने वाले व्यक्ति को 21 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने मौलाना के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की है। मौलाना ने सीएम योगी को लाशों का सौदागर बताया और कहा कि वो अंदर से गुंडे हैं।

सैफ अब्बास की मीडिया से अपील, मौलाना जर्जिस को दिखाना बंद करें

उधर, शिया धर्मगुरु सैफ अब्बास ने मौलाना जर्जिस अंसारी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि जर्जिस को किसी मानसिक अस्पताल में ले जाकर उनके दिमाग का चेकअप कराना चाहिए। सैफ अब्बास ने कहा कि वो हर 10-15 दिन पर ऐसे ही ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं और वो इस तरीके के बयान देकर मीडिया में बने रहना चाहते हैं। मुख्यमंत्री को लेकर उनका जो बयान है, वह अफसोसजनक है। सीएम एक संवैधानिक पद पर हैं और संवैधानिक पद पर बैठे हुए किसी व्यक्ति को इस तरीके से कहना अफसोसजनक है। मैं समझता हूं कि जर्जिस का दिमागी इलाज होना चाहिए या मीडिया को इनको दिखाना बंद कर देना चाहिए।

खेल में सियासत को बताया गलत

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर किए जाने के मामले पर शिया धर्मगुरु सैफ अब्बास ने कहा कि किसी भी खेल के अंदर सियासत करना गलत है, लेकिन एक बात गौर करने की है कि जो टीमें बनाई जाती हैं, वो टीमें मुल्क को जिताने के लिए और मुल्क के हौसले को बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन हमारे मुल्क में कुछ इस तरीके के मामलात हो गए हैं, जिसके बाद सवाल उठना लाजिमी है। जैसे अभी कुछ दिन पहले एक मैच था। जिस मैच में हमारे फास्ट बॉलर अर्शदीप, जो सिख समुदाय से आते हैं, से आखिरी ओवर में कुछ ज्यादा रन चले गए थे और उसके बाद टीम इंडिया वह मैच हार गई थी। इसके बाद खिलाड़ी को ट्रोल किया गया। जहां इस तरीके की मानसिकता वाले लोग हों, वहां इस तरह की चीजें होती हैं, जबकि अर्शदीप सिंह बड़ी मेहनत से खेल रहे हैं, आज भी टीम में खेल रहे हैं।

भगवान श्रीकृष्ण पर भी विवादित बयान दे चुके हैं मौलाना जर्जिश अंसारी

मौलाना जर्जिश ने कहा था कि फिलीस्तीन के बारे में बोलना भी हमारे हुकुमरानों की नजर में जुर्म होगा लेकिन रहे जुर्म, इतना दबकर थोड़े रहेंगे। तुम्हारे बंगाल में दो आदमी मरते हैं तो उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर के पेट में दर्द होता है और हजारों लोगों की जो लिचिंग कर दी गई, पेड़ पर बांधकर मारा गया। हाथ-पैर बांधकर, उनको लिंच करके मार दिया गया, उसके बारे में एक आवाज नहीं और ये धर्म के ठेकेदार बनते हैं। बता दें कि मौलाना जर्जिश अंसारी इटावा के इस्लामिक वक्ता है जो धार्मिक तकरीरों और अपने भड़काऊ बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर भी विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने दावा किया कि भगवान कृष्ण मुसलमान थे और पांच वक्त के नमाजी थी। उनके इस बयान पर हिन्दू संगठनों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

इसे भी पढ़ें : भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस

मौलाना जर्जिश के खिलाफ गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मौलाना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह साबित हो जाता है कि मौलाना ने वास्तव में ऐसी टिप्पणी की है तो उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। पप्पू यादव ने वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री से जुड़े बैनर-पोस्टरों को विरूपित किए जाने की भी निंदा की। इसके अलावा, उन्होंने कटिहार में एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटना में सात सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की घटना को प्रशासनिक लापरवाही से जोड़ते हुए सड़क और पुल निर्माण की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें