मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर

Desk

तबादला सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
Major administrative reshuffle in Uttar Pradesh; 10 IPS and 18 PPS officers transferred
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। वहीं 18 एडिशनल एसपी रैंक के पीपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात नीतू को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया 

इस तबादला सूची के अनुसार आईपीएस अधिकारी पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में प्रतीक्षारत स्थिति से हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात नीतू को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात शिवा सिंह को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़ जिले में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अमित कुमावत को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आदित्य को बदायूं जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शैव्या गोयल गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त तैनात

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किरण यादव को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात भवरे दीक्षा अरुण को मेरठ स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, सोनभद्र जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी माविस टॉक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनूप कुमार को मऊ से भेजा गया सोनभद्र

आईपीएस अफसरों के साथ ही एडिशनल एसपी रैेक के अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र भेजा गया है। देवेंद्र सिंह-I को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के उपसेनानायक पद से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है। इंदु प्रभा सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट में स्थानांतरणाधीन पद से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है। ममता कुरील को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) की जिम्मेदारी मिली है। गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है। वहीं, पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त से मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर भेजा गया है। अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया है। नितिन कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर की 49वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक पद से पीटीएस मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसे भी पढ़े : दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार

विभा सिंह बनीं छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक 

श्रेष्ठा को लखनऊ एटीएस में अपर पुलिस अधीक्षक के पद से 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। नवीना शुक्ला को एएनटीएफ, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) से एसीओ मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। नवीन कुमार सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। विभा सिंह को पीटीएस मेरठ से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक बनाया गया है। राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी आरएएफ, सहारनपुर में उपसेनानायक बनाया गया है। अरुण कुमार सिंह-II को लखनऊ यातायात निदेशालय से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से लखनऊ यातायात निदेशालय में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें