मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अब UP में Paper Leak माफियाओं की खैर नहीं, योगी सरकार ने लिया एक्शन

up bureau

उत्तर प्रदेश में बढ़ते पेपर लीक मामलों पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में बड़ा कदम उठाया है। खबर है कि मंगलवार यानी 25 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अब UP में Paper Leak माफियाओं की खैर नहीं, योगी सरकार ने लिया एक्शन c
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते पेपर लीक मामलों पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में बड़ा कदम उठाया है। खबर है कि मंगलवार यानी 25 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में एक कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में करीब 44 प्रस्ताव रखे गए थे जिसमें से कुल 43 प्रस्तावों को पास किये गए हैं। इन्हीं में पेपर लीक को लेकर भी एक सख्त कानून का प्रस्ताव पास किया गया है। जिसके अनुसार, अब इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

दरअसल, यदि सरकार के प्रस्ताव के तहत पेपर लीक से जुड़े दोषियों के खिलाफ अब दो साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान होगा, साथ ही एक करोड़ तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। बताते चलें कि हालिया में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकलमाफियाओं पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून लाने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब योगी सरकार ने इस प्रताव पर मंजूरी दे दी है।

शेयर करें