80s Retro AI : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है जिसमें देश के बड़े नेता AI की मदद से 80s के लुक में नजर आ रहे हैं।✍️Anil Shahi
Updated Date
80s Retro AI : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड छाया हुआ है, जिसमें देश के बड़े नेता AI की मदद से 80s के लुक में नजर आ रहे हैं। अब यूपी बिहार समेत कई अन्य राज्यों के बड़े नेताओं पर भी 80s के लुक का खुमार चढ़ता जा रहा है। ये खुमार सिर्फ नेताओ पर ही नहीं है, बल्कि आमलोगों पर भी देखा जा रहा है। जो धड़ाधड़ AI टूल्स की मदद से अपनी 80 के दशक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
इस ट्रेंड की शुरुआत PM नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से हुई। इनके 1980 के दशक वाले AI लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां हासिल कर रहे हैं। हिमंता विश्व सरमा ने अपने 80s के लुक के साथ सोशल मीडिया पर लिखा “Nostalgia से जुड़े किसी भी ट्रेंड में शामिल होने से खुद को नहीं रोक पाया।
बैक टू द 80s!” केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सूट और एविएटर चश्मे वाले लुक के साथ लिखा ‘Vibing to the 80s trend’। AI लुक की ये तस्वीरें लोगों को सीधे 40 साल पीछे ले जा रही हैं। अब ये ट्रेंड यूपी से होते हुए बिहार और अन्य राज्यों में भी धूम मचा रहा है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी, तारकिशोर प्रसाद और जीतन राम मांझी भी इसमें शामिल हो चुके हैं।
AI रेट्रो 80s के लुक की सबसे ज्यादा चर्चा में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हैं। उन्होंने अपनी 22 साल की उम्र वाली AI तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेल-बॉटम और रेट्रो हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। कैप्शन दिया गया है “1980 का दशक और हम”। रायबरेली की विधायक अदिति सिंह ने भी अपनी रेट्रो तस्वीर शेयर की है, जिस पर उन्होंने लिखा “थोड़ा रेट्रो, भरपूर एटिट्यूड”। उनका साड़ी और बड़े चश्मे वाला लुक खूब वायरल हो रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने 80s का जींस-शर्ट वाला कॉलेज गर्ल लुक शेयर किया है। इनके अलावा मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सांसद रवि किशन ने भी अपनी AI जनरेटेड रेट्रो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स अपनी आज की फोटो को ChatGPT/Gemini जैसे AI टूल में अपलोड करते हैं और प्रॉम्प्ट देते हैं कि इसे 1980 के दशक की विंटेज फोटो बना दो। AI चुटकियों में कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड और लाइटिंग को बदलकर हल्की फिल्म ग्रेन, फेडेड कलर और सॉफ्ट फोकस के साथ असली पुरानी एलबम जैसी फोटो बना देता है। इस ट्रेंड में लोगों के वर्तमान लुक को 80 के दशक वाले फैशन के रूप में बदल दिया जाता है।
इसके जरिए उस समय चलन में रहे बेल बॉटम, पोल्का डॉट साड़ी, बड़े चश्मे और बॉलीवुड में 70-80 के दशक पहनावे और स्टाइल को फिर से जिंदा किया जा रहा है। जिसे लोग फेसबुक समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरे रोमांच के साथ देख रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई लिख रहा है “नेताजी तो हीरो निकले”, तो कोई कह रहा है “AI ने सच में टाइम मशीन बना दी।”
✍️Anil Shahi
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।