मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP में पुरुष टेलर अब नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप, महिला आयोग ने भेजा योगी सरकार को ये प्रस्ताव

up bureau

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में हुए एकता गुप्ता हत्याकांड के बाद राज्य महिला आयोग ने योगी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा नया प्रस्ताव भेजा है। नए प्रस्ताव के तहत पुरुष टेलर महिलाओं के कपड़ों की माप अब नहीं ले सकेंगे।

UP में पुरुष टेलर अब नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप, महिला आयोग ने भेजा योगी सरकार को ये प्रस्ताव
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में हुए एकता गुप्ता हत्याकांड के बाद राज्य महिला आयोग ने योगी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा नया प्रस्ताव भेजा है। नए प्रस्ताव के तहत पुरुष टेलर महिलाओं के कपड़ों की माप अब नहीं ले सकेंगे। इतना ही नहीं जिम और योगा सेंटर में भी महिला ट्रेनर होंगी। साथ कोचिंग सेंटर जैसी जगहों की CCTV से निगरानी करना भी अनिवार्य होगा। साथ ही ऐसे जड़ों पर टॉयलेट क उचित व्यवस्था हो इससे जुड़ा प्रस्ताव भी भेजा गया है। अगर इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी का इंतजार है। शासन से मंजूरी मिलते ही इस पर नई पॉलिसी आ सकती है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पिछले दिनों बैठक हुई थी। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। दरअसल, कानपुर में एक जिम ट्रेनर द्वारा एकता गुप्ता की हत्या के बाद कानपुर प्रशासन की तरफ से पहले ही ऐसी व्यवस्था की जा चुकी है। अन्य जिलों में भी ऐसे ही आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए हैं।

शेयर करें