मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश

योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय

Desk

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों दलों की राजनीति परिवार तक ही सीमित है। सपा-कांग्रेस गठबंधन चुनाव से पहले ही विफल हो चुका है। एक ओर बैठकें चल रही हैं दूसरी ओर प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं।

राधे-राधे तो शुरुआत है, अब सपा के लिए राम नाम सत्य का समय' : योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला
Radhe-Radhe' is just the beginning; now it is time for 'Ram Naam Satya' for the SP: Yogi's scathing attack on Akhilesh
शेयर करें

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों दलों की राजनीति परिवार तक ही सीमित है। सपा-कांग्रेस गठबंधन चुनाव से पहले ही विफल हो चुका है। एक ओर बैठकें चल रही हैं दूसरी ओर प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि दोनों दलों ने प्याज भी खाया और जूता भी। उन्होंने कहा कि राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय आ रहा है।

PDA को बताया ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताते हुए कहा कि उसकी राजनीति परिवार तक सीमित है। भाजपा का प्रत्येक मतदाता राष्ट्रवादी नागरिक है और वह संविधान और विरासत का सम्मान करता है। उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा विदेशी घुसपैठियों को अपना मानती है जबकि भारतीय नागरिकों पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि वह 1992 से गोरखपुर में रह रहे हैं। उत्तराखंड की देवभूमि और सीमा सुरक्षा में वहां के जवानों का योगदान सम्माननीय है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को घुसपैठिया कहना गलत है। उन्होंने कहा कि समाज के सामने चुनौती आने पर उसका सामना करना एक संन्यासी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों का चयन पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया से होगा।

रामभक्तों पर गोली चलवाने के लिए माफी मांगें अखिलेश

उन्होंने कहा कि राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय आ रहा है। मथुरा में राधे-राधे, अयोध्या में जय श्रीराम और काशी में हर-हर महादेव आस्था के अनुरूप अभिवादन हैं। अंतिम विदाई के दौरान राम नाम सत्य कहा जाता है। अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर उन्होंने कहा कि दो नावों की सवारी करने वाले डूबते हैं। यदि नब्बे के दशक में सपा नेतृत्व को सद्बुद्धि आई होती तो रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलतीं। अब उन्हें रामभक्तों और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को उन्होंने मतदाता सूची शुद्ध करने की प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि मृतकों और स्थान बदल चुके मतदाताओं के नाम हटाए जाने चाहिए। प्रत्येक पात्र भारतीय का नाम सूची में रहे लेकिन विदेशी नागरिकों को मताधिकार नहीं मिल सकता। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

 कट्टा-बम से ब्रह्मोस तक पहुंचा यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, दंगे और अव्यवस्था थी। अब विकास योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय और बजट तीन गुना से अधिक बढ़े हैं। देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में यूपी की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है। पहले दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे, अब 17 संचालित हैं, जिनमें पांच अंतरराष्ट्रीय हैं। सात शहरों में मेट्रो चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया पनपे और कट्टा-बम की फैक्ट्रियां चलती थीं। अब प्रदेश में रिवॉल्वर, राइफल और ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। निवेश के लिए 36 सेक्टोरल नीतियां बनी हैं और 50 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार

बेटियों पर गलत निगाह डालने वालों के लिए दो ही जगह , जेल या जहन्नुम

उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एयरपोर्ट, सेमीकंडक्टर इकाई, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और डेटा सेंटर विकसित हो रहे हैं। देश के मोबाइल उत्पादन का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का 60 प्रतिशत यूपी में तैयार होता है। एमएसएमई और ओडीओपी से सवा तीन करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों, व्यापारियों, निवेशकों और राह चलती महिलाओं की ओर गलत निगाह डालने वालों के लिए दो ही जगह हैं, जेल या जहन्नुम। कानून को चुनौती देने वालों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वमान्य नेता और अपना आदर्श बताया। स्वयं को पार्टी का सामान्य सिपाही बताते हुए कहा कि भविष्य में मिलने वाली जिम्मेदारी निभाएंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें