मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
हरियाणा

‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी

Desk

सैनी ने कहा, देश में हमने पहली बार इस तरह का माहौल देखा है। जो लोग ईमानदारी की बात करते थे, जो भगत सिंह के चरणों में बैठते थे, पंजाब की जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं कर पाए।

'यह हमारे दिलों का गठबंधन है', पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी
'This is an alliance of our hearts,' says CM Saini on the BJP-Akali Dal friendship in Punjab
शेयर करें

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को हुए भाजपा और शिअद गठबंधन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब के हित में हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हमारे दिलों का गठबंधन है। कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने लोगों पर अत्याचार किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गठबंधन पर प्रसन्नता जाहिर की है।

पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन का मकसद गैंगस्टरों का सफाया

गुरुग्राम में सीएम सैनी ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने पहली बार देखा है कि अगर कोई अपनी बात रखने की कोशिश करता है तो उस पर केस दर्ज कर दिया जाता है। देश में हमने पहली बार इस तरह का माहौल देखा है। जो लोग ईमानदारी की बात करते थे, जो भगत सिंह के चरणों में बैठते थे, वहां की सरकार ने पंजाब की जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं कर पाए। सैनी ने कहा कि यह गठबंधन पंजाब को मजबूत करने, राज्य से गैंगस्टरों का सफाया करने और यहां के लोगों का मान-सम्मान बहाल करने के लिए बनाया गया है। मुझे विश्वास है कि यह गठबंधन यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा कि पंजाब के लोगों को वह सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं।

‘दो भाई फिर एक हो गए’, गठबंधन पर शिवराज सिंह चौहान ने जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है। मुझे लगता है कि दो भाई एक बार फिर से एक हो गए हैं। पंजाब की जनता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप), दोनों को देखा है। मुझे विश्वास है कि इस गठबंधन की वजह से पंजाब की तरक्की और विकास के लिए जनता इसे अपना आशीर्वाद जरूर देगी। पंजाब वह प्रदेश है, जिसने हर संकट में देश की रक्षा की है। जब भी सीमाओं पर संकट आया, सबसे पहले पंजाब के जवानों ने डटकर भारत माता की रक्षा की। जब देश में अन्न की कमी थी, तब पंजाब के किसानों ने अन्न के भंडार भरे। पंजाब के किसान अन्नदाता ही नहीं, जीवनदाता भी हैं और मेरे लिए उनकी सेवा करना सबसे बड़ा सौभाग्य है। पंजाब के किसान हमेशा खुशहाल रहें, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी!

AAP ने पांच साल चुटकुलों में गंवा दिए

सैनी ने कहा कि मैं कहूंगा कि भाजपा-शिअद का गठबंधन पंजाब के हित में है। मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने पंजाब को बचाने के लिए यह गठबंधन किया है। यह गठबंधन पंजाब को मजबूत करने, वहां गैंगस्टरों की लड़ाई को खत्म करने और पंजाब के लोगों के हितों की सेवा करने के लिए है। यह एक स्वाभाविक गठबंधन है। पंजाब के लोग जो चाहते थे, उनकी इच्छा पीएम मोदी ने पूरी की है। आप सरकार ने पांच साल चुटकुले में समय बर्बाद कर दिया। अब पंजाब की जनता को विकास चाहिए, क्योंकि पंजाब की जनता ने बहुत विश्वास के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटें दीं। लेकिन, उन्होंने क्या किया? नशे को खत्म नहीं कर पाए। तीन से छह माह में नशे को खत्म करने का संकल्प लिया था। महिलाओं को सम्मान और युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें