मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान

Desk

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दोनों पक्ष के नेताओं से विनम्र निवेदन है कि एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और विरोधी तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने और आपसी सामन्जस्य को प्राथमिकता दें।

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान
UP Election 2027: Tensions rise within the SP-Congress alliance; standoff over the list of candidates
शेयर करें

लखनऊ। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के वीच विवाद गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से पांच सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देने के बाद दोनों दलों में बयानबाजी तेज हो गई है। गठबंधन पर सवालिया निशान लगाते हुए कांग्रेस पार्टी हमलावर है।

राजेंद्र पाल गौतम की गठबंधन में समन्वय बनाए रखने की अपील

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों दलों की राजनीति परिवार तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताते हुए कहा कि उसकी राजनीति परिवार तक सीमित है। भाजपा का मतदाता प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक है संविधान और विरासत का सम्मान करता है। उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा विदेशी घुसपैठियों को अपना मानती है जबकि भारतीय नागरिकों पर सवाल उठाती है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बुधवार को कहा कि दोनों पक्ष के नेताओं से विनम्र निवेदन है कि एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और विरोधी तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने और आपसी सामन्जस्य को प्राथमिकता दें।

जनता को तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता : गौतम

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरा दोनों पक्ष के नेताओं से विनम्र निवेदन है कि एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने व उत्तर प्रदेश की जनता को इस बुलडोजर वाली छात्र विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, दलित विरोधी मुस्लिम व पिछड़ा विरोधी तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने को प्राथमिकता दें और आपसी समन्वय से सौहार्दपूर्ण वातावरण में लक्ष्य की तरफ बढ़ें। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि हम सभी के लिए जनभावना की कद्र करते हुए संविधान विरोधी, संवैधानिक संस्था व 27,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने वाली, वंचित वर्गों के छात्रों के वजीफे को वर्षों तक रोकने वाली शिक्षा विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार

मौकापरस्ती और मतलब पर टिका है गठबंधन : केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौकापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है। बात सीधी है कि ये अलग-अलग लड़ें या गठबंधन करके, चुनावी गुणा-गणित चाहे जितना भी लगा लें, नतीजा बदलने वाला नहीं है। नतीजा वही रहेगा, यूपी में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन उन्हीं दलों से बना है, जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया था। उन्हें संविधान दिवस पर देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस केवल सत्ता के लिए भूखी है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपराधियों का समर्थन किया है, जबकि कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए 1975 में आपातकाल लगाया था।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें