नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सौरव दास ने दावा किया था कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने लंदन जाने से रोक दिया। उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने जाना था। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव दास की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
विदेश यात्रा रोकने पर सौरव दास ने उठाए सवाल
सौरव दास के वकील ने बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एसीजे) नितिन वासुदेव साम्ब्रे के सामने इस मामले का जिक्र किया और बुधवार को ही तत्काल सुनवाई की मांग की। वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर रोका गया था। उन्हें विदेश यात्रा से रोकने वाला कोई आदेश या ‘लुक आउट सर्कुलर’ नहीं दिखाया गया। वकील ने कहा, “मुझे इमिग्रेशन पर रोका गया। मुझे कोई आदेश नहीं दिखाया गया। न तो कोई एलओसी था और न ही किसी अथॉरिटी की ओर से मुझे विदेश यात्रा करने से रोकने का कोई निर्देश था। मैं अपनी याचिका पर आज ही तत्काल सुनवाई की मांग कर रहा हूं। अगर सुनवाई हो जाए, तो मैं 27 तारीख तक यूनाइटेड किंगडम पहुंच सकता हूं।
इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
ऑक्सफोर्ड में लेक्चर देने जाना चाहते थे सौरव दास
उन्होंने हाईकोर्ट से बुधवार को ही इस मामले पर सुनवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सौरव दास की फ्लाइट गुरुवार शाम को है, और अगर इस पर तुरंत सुनवाई नहीं हुई, तो याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। हालांकि, एसीजे साम्ब्रे ने तत्काल सुनवाई की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि इस मामले पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। एक्टिंग चीफ जस्टिस ने कहा, इसे कल के लिए रहने दें। सौरव दास ने सोमवार रात को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया था कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया। उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देना था। यह घटनाक्रम सौरव दास की प्रस्तावित विदेश यात्रा को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच सामने आया। दिल्ली भाजपा ने उन पर आरोप लगाया कि वे केंद्र सरकार की ओर से विदेश यात्रा से रोके जाने को लेकर भ्रामक दावे कर रहे हैं।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।