मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां!
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद

Desk

'द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026' को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी ने पंजाब सरकार की तालमेल कमेटी के हालिया बयानों पर सवाल उठाए हैं।

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद
Dispute escalates between Punjab government and Akal Takht over the 'Guru Granth Sahib Respect Act'
शेयर करें

चंडीगढ़। पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सत्कार से जुड़े संशोधन कानून को लेकर पंजाब सरकार और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच टकराव बढ़ गए हैं। ‘द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026’ को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी ने पंजाब सरकार की तालमेल कमेटी के हालिया बयानों पर सवाल उठाए हैं।

कानून बनाने से पहले सिख संस्थाओं से सलाह नहीं लेने पर अकाल तख्त नाराज

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा में 13 अप्रैल 2026 को ‘द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026’ पारित किया गया था। इस कानून को लेकर शुरुआत से ही विभिन्न सिख संगठनों और धार्मिक संस्थाओं की ओर से आपत्तियां जताई जाती रही हैं। 23 नवंबर को हुई बैठक के बाद सामने आए बयानों को विशेषज्ञ कमेटी ने भ्रामक करार दिया है। इसके साथ ही अब इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए 30 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में दोनों कमेटियों की संयुक्त बैठक बुलाने का न्योता दिया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब का कहना है कि इस कानून को पारित करने से पहले न तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ उचित विचार-विमर्श किया गया और न ही सिख संगठनों तथा पंथक संस्थाओं को विश्वास में लिया गया। अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून की कुछ धाराओं को सिख धार्मिक मामलों और पंथक संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप बताया जा रहा है।

अकाल तख्त ने पंजाब सरकार को दिया एक महीने का अल्टीमेटम

अकाल तख्त साहिब की ओर से सरकार को एक महीने का समय देते हुए आपत्तिजनक धाराओं को हटाने और आपसी सहमति बनने तक संशोधन कानून पर आगे की कार्रवाई रोकने की बात भी कही गई थी। इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से 11 मई और 29 जून 2026 को भी आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के माध्यम से पंजाब सरकार को कानून की आपत्तिजनक धाराओं में संशोधन करने और सिख भावनाओं के अनुरूप बदलाव करने के लिए कहा गया था। विशेषज्ञ कमेटी का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसे व्यक्तियों ने भी बयान दिए जो सरकारी कमेटी के सदस्य नहीं थे। कमेटी ने इन बयानों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पहले जारी किए गए आदेशों और सरकार को भेजे गए पत्रों से जुड़े तथ्यों को भी सही ढंग से पेश नहीं किया गया। इस पूरे विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने के लिए अब श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी ने पंजाब सरकार की तालमेल कमेटी को एक बार फिर बैठक का न्योता भेजा है।

इसे भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष

30 नवंबर को आनंदपुर साहिब में होगी अहम बैठक

जारी पत्र के अनुसार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब के बलदेव सिंह माहिलपुरी मीटिंग हॉल में दोनों कमेटियों की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में दोनों कमेटियों के केवल नामित सदस्य ही शामिल हो सकेंगे। अब देखना होगा कि 30 नवंबर को होने वाली इस अहम बैठक में दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति बन पाती है या फिर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर विवाद और आगे बढ़ता है। फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंजाब सरकार और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच बातचीत के जरिए कोई सर्वसम्मत समाधान निकल पाएगा क्योंकि यह मामला केवल एक कानून तक सीमित नहीं है बल्कि सिख धार्मिक संस्थाओं के अधिकारों, पंथक मर्यादा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान से जुड़ा हुआ है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें