मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

25 साल के हरजिंदर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Desk

Punjab : लुधियाना के सुभाष नगर इलाके से गोलीबारी की घटना सामने आई है। कुछ हमलावरों ने 25 के युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी।✍️Avinay Mishra

25 साल के हरजिंदर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
25 साल के हरजिंदर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
शेयर करें
Punjab : लुधियाना के सुभाष नगर इलाके से गोलीबारी की घटना सामने आई है। कुछ हमलावरों ने 25 के युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी। हरजिंदर अपने दोस्त के घर आया था। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उसे घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। गोलियों की आवाज दूर तक सूनी गई। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, हमलावर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

उसे अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाला है। जिसमें कुछ लोग युवक से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा में पहले दिन जबरदस्त हंगामा, कुलदीप कुमार-रवि नेगी के बीच तीखी बहस

हरजिंदर की हत्या की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि पहले से कोई विवाद था या वारादात के पीछे कोई और वजह भी हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। जब से यह वारदात हुई है, इलाके में दहशत का माहौल है।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

शेयर करें