मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
देश

‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत

Desk

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के जिस लोकतंत्र की वजह से कांग्रेस ने देश में लगभग 60 सालों तक राज किया आज उसी लोकतंत्र को कांग्रेस कमजोर और बदनाम करने का काम कर रही है।

'वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस', राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत
'Congress should bring about a change in power through votes,' Rajnath Singh advises on democracy
शेयर करें

कलबुर्गी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के जिस लोकतंत्र की वजह से कांग्रेस ने देश में लगभग 60 सालों तक राज किया आज उसी लोकतंत्र को कांग्रेस कमजोर और बदनाम करने का काम कर रही है। कांग्रेस ने अपनी सरकारों में बहुत बड़ी-बड़ी गलतियां की हैं, लेकिन मैं आज कांग्रेस की ऐसी तीन गलतियों की बात करना चाहता हूं, जिनका खामियाजा देश की जनता ने भुगता। यह बात उन्होंने कर्नाटक के कलबुर्गी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सभा के आयोजन अवसर पर कही।

इमरजेंसी में 18 महीने जेल में रहा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहली बड़ी गलती, 1975 में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर देश का गला घोंट दिया, लाखों की संख्या में बिना किसी अपराध के लोगों को जेल में डाल दिया गया। मैं खुद इमरजेंसी के दौरान 18 महीने तक जेल में रहा हूं। दूसरी गलती, 1984 में कांग्रेस के संरक्षण में सिख भाई-बहनों का कत्लेआम किया गया और तीसरी गलती की बात करें तो कांग्रेस द्वारा आज संविधान, संवैधानिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को बराबर चोट पहुंचाकर कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। रक्षा मंत्री ने कहा कि कलबुर्गी की यह भूमि वह भूमि है, जहां सनातन परंपरा के प्राचीन मंदिर हैं। यहां भगवान बुद्ध की प्राचीन विरासत है और जैन धर्म के भी ऐतिहासिक स्थल हैं। यह भूमि भगवान दत्तात्रेय की आराधना का केंद्र रही है।

राजनाथ सिंह ने कर्नाटक में भाजपा के योगदान को सराहा

उन्होंने कहा कि कर्नाटक देश के उन राज्यों में से एक है, जो भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरी मजबूती और ताकत के साथ खड़ा रहा है। भाजपा की यात्रा को आगे बढ़ाने में कर्नाटक के अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं और येदियुरप्पा समेत कई बड़े नेताओं ने बड़ा योगदान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस के सारे हथकंडे फेल हो गए तो अब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अराजकता फैलाकर, अशांति फैलाकर और कत्लेआम कराकर रिजीम चेंज करना चाहते हैं। कांग्रेस अगर देश में सत्ता परिवर्तन चाहती है तो वोट के माध्यम से करे, लेकिन कांग्रेस समझ चुकी है कि मतदान के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को हटाना संभव नहीं है, इसलिए कांग्रेस अराजकता को बढ़ावा देने में लगी है, लेकिन मैं उनको बताना चाहता हूं कि भारत का लोकतंत्र इतना कमजोर नहीं है कि सड़कों पर उपद्रव कर रहे आपके कार्यकर्ता उसको चोट पहुंचा सकें।

इसे भी पढ़ें : सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब

हैदराबाद में इटली के नेता के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे नेताओं ने हमें सिखाया है कि राजनीति सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि देश और एक समाज बनाने के लिए की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज विदेशी लोगों को बुलाकर भारत के लोकतंत्र पर हमला करवा रही है। हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में इटली का एक नेता हमारे प्रधानमंत्री के लिए कैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है और कांग्रेसी खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, क्या कांग्रेसियों को लेश मात्र भी शर्म नहीं है? मैं आज बता देना चाहता हूं कि भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अगर कोई हमला करने का प्रयास करेगा तो भारत की जनता उसको मुंहतोड़ जवाब देना जानती है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

शेयर करें