मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
वाराणसी में काशी तमिल संगमम् का आगाज, पीएम और उपराष्ट्रपति ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश बिहार में अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता में भय और भ्रम फैला रहे नेता चंद्रशेखर आजाद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में FIR की मांग पर फैसला सुरक्षित उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पौड़ी गढ़वाल में 7 की मौत 1983 में मिली नागरिकता, 1980 की वोटर लिस्ट में नाम! सोनिया गांधी मामले में कोर्ट में रिपोर्ट यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सस्पेंस! टिकट बंटवारे को लेकर इमरान मसूद का बड़ा बयान परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन एकजुट, खड़गे बोले- SC-ST के साथ हो सकता है अन्याय दक्षिणी राज्यों को परिसीमन से नुकसान या फायदा? सरकार ने बताया सीटों का गणित
देश

परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन एकजुट, खड़गे बोले- SC-ST के साथ हो सकता है अन्याय

Desk

परिसीमन विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया है। संख्या बल न होने बावजूद विपक्ष परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करेगी।

परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन एकजुट, खड़गे बोले- SC-ST के साथ हो सकता है अन्याय
INDIA alliance united on Delimitation Bill; Kharge says it could lead to injustice against SCs/STs
शेयर करें

नई दिल्ली। परिसीमन विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया है। संख्या बल न होने बावजूद विपक्ष परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करेगी। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर केंद्र सरकार के संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करने का फैसला किया है। इस प्रस्ताव में एससी और एसटी समुदायों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है और उनके साथ अन्याय होने की आशंका है।

राजनीतिक फायदे के लिए परिसीमन विधेयक ला रही BJP: खड़गे

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए इन विधेयकों को दोबारा लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संशोधन के जरिए सत्ता को अपने हाथों में केंद्रित करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। सरकार लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर सत्ता पर स्थायी नियंत्रण स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी सरकार ने दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। अब उसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों को तोड़ने और विपक्ष को कमजोर करने की रणनीति अपनाई जा रही है।

देश की समस्याएं छोड़ परिसीमन बिल में उलझी है सरकार: अवधेश प्रसाद

खड़गे ने संविधान के अनुच्छेद 330 का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान जनसंख्या के आधार पर है।  उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित संशोधन में इन समुदायों के प्रतिनिधित्व और हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिस आयोग ने 10 करोड़ से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं, उसे परिसीमन की जिम्मेदारी देना स्वीकार्य नहीं है। खड़गे ने कहा कि सरकार के पास संविधान बदलने की शक्ति होने पर वह अपनी इच्छानुसार बदलाव कर सकती है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, देश बहुत जटिल, कठिन और ज्वलंत समस्याओं का सामना कर रहा है, जिनके समाधान के लिए, जिनके हल के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। लेकिन सरकार परिसीमन बिल में उलझी हुई है।

इसे भी पढ़ें : दक्षिणी राज्यों को परिसीमन से नुकसान या फायदा? सरकार ने बताया सीटों का गणित

लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर बिल लाने का आरोप

उन्होंने कहा कि  परिसीमन बिल कैसे पास हो, कैसे वे अपना एकाधिकार स्थापित कर सकें वे सिर्फ इसी में उलझे हुए हैं। यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परंपरा नहीं है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने कहा, क्योंकि जनता यह समझती है कि अगर आप लोकतंत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट करके और एक तरह की सौदेबाजी के जरिए कोई भी बिल लाते हैं, तो क्या हुआ? वे कृषि बिल लाए थे, है न? राज्यसभा में उन्होंने बिल्कुल यही किया था। उन्होंने हंगामा किया और सांसदों की सहमति के बिना इसे पास कर दिया, देश ने उन्हें इसे वापस लेने के लिए मजबूर किया और किसानों ने विरोध किया। कमोबेश, सरकार इस परिसीमन आयोग में जिस तरह की चाल चल रही है, वह देश की जनता के सामने है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें