मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं

Desk

इमरान मसूद ने 26 सीटों की सूची पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस सूची में ऐसी सीटें हैं, जहां पार्टी 80 हजार वोटों से हारी हुई है। तीन सीटें तो ऐसी हैं जहां हार का अंतर एक लाख वोट से भी ज्यादा है।

UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान मसूद बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
Tensions rise between SP and Congress ahead of UP elections! Imran Masood says—an alliance does not mean one-sided sacrifice
शेयर करें

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दोनों दलों के बीच तीखी नोंकझोक शुरू हो गई है। सपा के चुनावी घोषणा पत्र के जारी होने पर भी कांग्रेस ने नाराजगी जताई है और इसे गठबंधन के विपरीत बताया है।

80 हजार वोट से हारी सीटों पर क्यों लड़ें?

इमरान मसूद ने 26 सीटों की सूची पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस सूची में ऐसी सीटें हैं, जहां पार्टी 80 हजार वोटों से हारी हुई है। तीन सीटें तो ऐसी हैं जहां हार का अंतर एक लाख वोट से भी ज्यादा है। उन्होंने पूछा कि ऐसी हारी हुई सीटों को लेकर वे क्यों लड़ें और फिर बाद में उनसे ही कहा जाए कि उनका स्ट्राइक रेट खराब है। इमरान मसूद ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर गठबंधन विरोधी और विलेन साबित करने की कोशिश की जा रही है। हम अपनी पार्टी के हित के लिए लड़ रहे हैं और आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।

सीटों की संख्या के साथ क्वालिटी भी जरूरी

उन्होंने कहा कि वे क्वालिटी और क्वांटिटी, दोनों पर बात करने को तैयार हैं। अगर सीटों की संख्या बढ़ानी है, तो बढ़ाई जाए लेकिन क्वालिटी वाली सीटें भी तो दी जाएं। जीत का सर्टिफिकेट और विनेबिलिटी सिर्फ समाजवादी पार्टी के पास ही है तो फिर कांग्रेस की आवश्यकता कहां रह जाती है। अगर कांग्रेस इतनी ही कमजोर है और उसके पास कुछ भी नहीं है, तो फिर समाजवादी पार्टी गठबंधन करने के लिए इतनी आतुरता क्यों दिखा रही है। उन्होंने कहा कि अगर वे अपनी पार्टी को सरेंडर कर दें और कुर्बान कर दें, तो वे अच्छे हो जाएंगे लेकिन यह नहीं हो सकता। कम से कम वे तो ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी बात कह सकते हैं और आखिरी दम तक कहेंगे क्योंकि वे अपनी पार्टी के हित के लिए लड़ रहे हैं। अगर ईमानदारी के साथ सरकार बनानी है, तो कांग्रेस को भी स्पेस देना पड़ेगा। गठबंधन का मतलब सिर्फ एकतरफा त्याग नहीं होता।

इसे भी पढ़ें : केजरीवाल के ‘शीशमहल’ में जनता की एंट्री, 11 लाख का झूमर, 5.69 लाख के पर्दे

इमरान मसूद की दो टूक- 2017 से कम सीटें मिलीं तो गठबंधन का औचित्य नहीं

उन्होंने कहा कि सपा द्वारा भाजपा के बजाय कल से कांग्रेस पर ही निशाना साधा जा रहा है। कोई कह रहा है कि नेता प्रतिपक्ष उनकी वजह से बना तो कोई कुछ और कह रहा है। उन्होंने कहा कि कितनी हल्की बातें हो रही हैं। उन्होंने नेतृत्व के बारे में कभी एक शब्द भी नहीं बोला। वे सिर्फ अपने लिए बोल रहे हैं, सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोल रहे हैं। उन्हें किसी से कुछ नहीं चाहिए बल्कि अपनी पार्टी से ही चाहिए। वे अपनी पार्टी के लिए बोल रहे हैं और अपनी पार्टी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव से कम सीटें मिलने पर किसी भी सूरत में गठबंधन का कोई औचित्य नहीं है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें