मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
देश

‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश

Desk

राष्ट्रपति ने न्याय तक पहुंच के सवाल पर कहा कि हर व्यक्ति के पास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के अवसर नहीं होते। ऐसे में गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों की मुश्किलों को आसान बनाने की जरूरत है।

'गरीब का बच्चा भी राजा बेटा', संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश
'Even a poor person's child is a prince' — President Murmu's significant message on Constitution Day
शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समान अवसर की बात केवल कहने से नहीं होगा, बल्कि इसे जमीन पर उतारना होगा। यह बात उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित एक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं, लेकिन इस सिद्धांत को व्यवहार में भी लागू करके दिखाना जरूरी है।

आम लोगों तक पहुंचेगी संविधान की भावना

राष्ट्रपति ने न्याय तक पहुंच के सवाल पर कहा कि हर व्यक्ति के पास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के अवसर नहीं होते। ऐसे में गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों की मुश्किलों को आसान बनाने की जरूरत है। जिला अदालतों में लंबित मामलों को कम करने के लिए सरकार और लीगल सर्विसेज समितियां प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिला वकीलों की बढ़ती संख्या पर भी खुशी जताई। उन्होंने सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय तक पहुंच, स्वास्थ्य और मानवाधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान का कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है, जिससे संविधान और उसकी भावना आम जनता तक पहुंच रही है। संथाली भाषा में संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह विशेष रूप से अच्छी लगती है। राष्ट्रपति ने कहा कि तकनीक और मीडिया के प्रभाव से न्याय व्यवस्था में भी बदलाव आया है। सूचनाएं अब आम लोगों तक तेजी से और सीधे पहुंच रही हैं।

गुलामी की मानसिकता से मुक्त हो रहा देश

उन्होंने कहा कि देश सांस्कृतिक गौरव के साथ गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी बदलाव के तहत राष्ट्रपति के नाम के आगे ‘एक्सीलेंसी’ शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता और राष्ट्रपति भवन में ‘दरबार हॉल’ जैसे नामों और संबोधनों को भी पीछे छोड़ दिया गया है। राष्ट्रपति ने संविधान की मूल भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा इसके चार स्तंभ हैं। गांधीजी ने भी गांवों को भारत की आत्मा और विकास का रास्ता बताया था। मानवाधिकारों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान का पहला अनुच्छेद अद्भुत है और एक-एक शब्द में पूरी दुनिया को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश अपनी आजादी, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के 100 वर्ष पूरे होने के अवसरों को मनाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि माता-पिता अमीर या गरीब हो सकते हैं, लेकिन बच्चे नहीं। गरीब का बच्चा भी राजा बेटा होता है और सभी बच्चों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कई लोग शिक्षा के कारण अपने पदों और जिम्मेदारियों तक पहुंचे हैं, लेकिन बचपन में किसी को नहीं पता होता कि वह आगे चलकर क्या बनेगा। गांवों में रहने वाली बच्चियां भी समान अवसरों की हकदार हैं।

इसे भी पढ़ें : UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’

आत्मसमर्पण करने वालों के चेहरों में दिखी मासूमियत

शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने स्कूल-कॉलेजों का पुनर्भ्रमण किया है और वहां के बुनियादी ढांचे में बदलाव दिखाई देता है। हालांकि, उन्होंने साझा शिक्षा के अनुभवों में आए बदलाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले अधिकारी और मंत्रियों की बेटियां भी एक साथ पढ़ती थीं, लेकिन आज ऐसा दृश्य कम दिखाई देता है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत बताते हुए कहा कि गरीब बच्चों को गरीबी की मानसिकता के साथ आगे बढ़ने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। जब सरकार सबको वोट देने का अधिकार और भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है, तो समान अवसर भी सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समान अवसर उपलब्ध हैं, तो असमानता क्यों बनी हुई है और क्या स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस दिशा में काम नहीं किया जा सकता? राष्ट्रपति ने नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश नक्सलमुक्त हो गया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के चेहरों में उन्हें मासूमियत दिखाई दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बरगलाया गया था और उनके दिलों में क्रूरता नहीं थी।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें