1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी

शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी

Supreme Court : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने न्यायपालिका के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Supreme Court : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने न्यायपालिका के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को 17 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

पढ़ें :- भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 905 अंक उछला

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे इस अदालत की गरिमा, स्वतंत्रता और अधिकार को बनाए रखने के महत्व को पूरी तरह से समझते हैं। उनका इस माननीय अदालत के प्रति अनादर दिखाने या न्यायपालिका की गरिमा, स्वतंत्रता या अधिकार को कम करने का कोई इरादा नहीं था।

उन्होंने कहा, “मैं इस न्यायालय और भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष, अपने उन बयानों के लिए पूरी ईमानदारी से और बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं, जो बिना पुष्टि के दिए गए थे, जिनमें पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई थी, या जिनसे न्यायपालिका पर अनुचित लांछन लगने की संभावना थी। मेरा उद्देश्य इस माननीय न्यायालय की छवि खराब करना, इसके अधिकार को कम करना, किसी माननीय न्यायाधीश की स्वतंत्रता या निष्पक्षता पर सवाल उठाना, या न्याय प्रशासन में बाधा डालना बिल्कुल नहीं था।”

संजय राउत ने हलफनामे में यह भी कहा कि वे भविष्य में न्यायपालिका से जुड़े सार्वजनिक बयानों में उचित संयम और सावधानी बरतेंगे। साथ ही, न्यायाधीशों के आचरण के बारे में कोई भी तथ्यात्मक बात कहने से पहले उसकी पूरी तरह से पुष्टि करेंगे।

हालांकि, यह माफीनामा अदालत के रिकॉर्ड में नहीं था और बुधवार को न ही उनकी ओर से कोई वकील पेश हुआ। इसलिए, सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को तलब किया है और उन्हें 17 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। उस दिन सुप्रीम कोर्ट इस माफीनामे पर विचार करेगा और कोई फैसला लेगा।

पढ़ें :- विश्व-2026 का आयोजन, दुनिया के सामने भारत रखेगा अपनी अत्याधुनिक सैन्य प्रणालियां

(आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- भारत ने UNSC में महिला, शांति और सुरक्षा एजेंडे के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com