मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर रोहतक में ढाबे पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या
उत्तर प्रदेश

नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन

Desk

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के 18 शहरों में जीसीसी मॉडल के तहत कुल 1725 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत 1225 बसें सामान्य योजना के अंतर्गत संचालित की जाएंगी जबकि 500 बसें विश्व बैंक से वित्त पोषित यूपीसीएएमपीए परियोजना के तहत चलाई जानी प्रस्तावित हैं।

नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन
Noida to get 100 electric city buses; operations to be based out of the Sector-82 terminal
शेयर करें

गौतमबुद्धनगर। जिले की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल के तहत जनपद को 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें मिलने जा रही हैं। इनका संचालन सेक्टर-82 स्थित सिटी बस टर्मिनल से किया जाएगा।

यूपी के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें

इन बसों के संचालन से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होने और लोगों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलने की उम्मीद है। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बैठक में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए मेंटेनेंस डिपो और चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि आवंटन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के 18 शहरों में जीसीसी मॉडल के तहत कुल 1725 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत 1225 बसें सामान्य योजना के अंतर्गत संचालित की जाएंगी जबकि 500 बसें विश्व बैंक से वित्त पोषित यूपीसीएएमपीए परियोजना के तहत चलाई जानी प्रस्तावित हैं। इस पूरी योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना, प्रदूषण कम करना और लोगों को पर्यावरण अनुकूल यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। 26 नवंबर को होने वाली बैठक में नोएडा और यीडा से जुड़े भूमि आवंटन के मामलों पर विशेष रूप से चर्चा होने की संभावना है। अधिकारियों को परियोजना से संबंधित जरूरी सूचनाओं और अभिलेखों के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिएए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा

जमीन आवंटन की अड़चनें दूर करने में जुटा प्राधिकरण

बैठक में जमीन की उपलब्धता, आवंटन की प्रक्रिया और परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार किया जाएगा। इससे पहले 23 नवंबर को भी इस संबंध में बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, बसों की संख्या के हिसाब से सेक्टर-82 स्थित सिटी बस टर्मिनल की क्षमता और वहां उपलब्ध जगह एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से टर्मिनल को छोटा बताए जाने के बाद भी फिलहाल प्राधिकरण इसी स्थान से संचालन की तैयारी कर रहा है। ऐसे में बसों के संचालन से पहले मेंटेनेंस डिपो, चार्जिंग स्टेशन और टर्मिनल से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी होगा। 26 नवंबर को होने वाली शासन स्तर की बैठक को इस परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें जमीन आवंटन से संबंधित अड़चनों का समाधान निकलने पर नोएडा में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को गति मिल सकती है। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें