मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ में जनता की एंट्री, 11 लाख का झूमर, 5.69 लाख के पर्दे

Desk

भारतीय जनता पार्टी इस बंगले को 'शीश महल' कहकर संबोधित करती है। सरकार ने आवास के नवीनीकरण, साज-सज्जा और फर्निशिंग पर हुए खर्च को प्रमुखता से सामने रखते हुए इसे सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया है।

केजरीवाल के 'शीशमहल' में जनता की एंट्री, 11 लाख का झूमर, 5.69 लाख के पर्दे
Public gets access to Kejriwal's 'Sheeshmahal' (palace of glass); features an 11-lakh rupee chandelier and curtains worth 5.69 lakh rupees.
शेयर करें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित पूर्व आधिकारिक आवास को जनता के लिए खोल दिया गया है। यह जानकारी दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी।

केजरीवाल के बंगले के नवीनीकरण पर खर्च को लेकर विवाद

गौरतलब है कि छह फ्लैगस्टाफ रोड स्थित यह बंगला वर्ष 2015 से 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का का आधिकारिक आवास था। भाजपा का आरोप है कि इसके नवीनीकरण और साज-सज्जा पर 300 करोड़ रुपए अधिक खर्च किए गए और इस दौरान नियमों का घोर घन हुआ। भारतीय जनता पार्टी इस बंगले को ‘शीश महल’ कहकर संबोधित करती रही है। सरकार ने आवास के नवीनीकरण, साज-सज्जा और फर्निशिंग पर हुए खर्च को प्रमुखता से सामने रखते हुए इसे सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया है। निवास स्थान के बाहर लगाया गया एक बोर्ड संपत्ति पर कुल खर्च 58,83,66,314 रुपए दिखाता है। सरकार ने भवन में इस्तेमाल की गई विभिन्न वस्तुओं की कीमतों को उजागर करने वाले डिस्प्ले भी लगाए हैं जिनमें फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सजावटी सामान शामिल हैं। सरकार ने आवास के नवीनीकरण, साज-सज्जा और फर्निशिंग पर हुए खर्च को प्रमुखता से सामने रखते हुए इसे सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया है।

सामान पर लगाए प्राइस टैग और बिल नंबर

प्रवेश वर्मा ने कहा, शीशमहल पार्ट 2 भी बनने जा रहा था जिसे हमारी सरकार ने आते ही रोक दिया। दिल्ली की जनता मुझे बार-बार कहती थी कि हमको भी शीशमहल दिखाइए। मीडिया के बहुत सारे लोगों ने भी हमें कहा कि हमको शीशमहल लेकर चलिए। तो ऐसे में अंदर के सारे सामान और वस्तुओं के पैसे कहां खर्च हुए उन सभी के प्राइस टैग लगाए गए हैं। तो हर प्राइस टैग के साथ उसका बिल नंबर भी लिखा हुआ है। प्रवेश वर्मा ने कहा,जब दिल्ली में कोविड चल रहा था पूरे देश में कोविड की लहर थी तब तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन थे। दिल्ली में एक महीने में 22 हजार मौतें होती थीं। दिल्ली के श्मशान घाटों में लकड़ी नहीं मिलती थी। चिता जलाने के लिए जगह नहीं मिलती थी। उस समय सत्येंद्र जैन कोई अस्पताल बनाने के लिए सिफारिश नहीं करते थे कोई दवाई खरीदने के लिए अर्जेंट एक्शन रिक्वायर्ड नहीं लिखते थे। मगर शीशमहल का काम एक भी दिन न रुके इसके लिए फाइल पर लिखते थे कि यह बहुत जरूरी है। दिल्ली में लॉकडाउन लगा था, और शीशमहल का काम एक दिन भी नहीं रुका। ऐसे तत्कालीन दिल्ली सरकार के आदेश थे।

इसे भी पढ़ें : महिला आरक्षण और परिसीमन पर सियासी घमासान तेज

स्पेन, इटली और वियतनाम से मंगाया गया सामान 

प्रवेश वर्मा ने कहा,जहां पर चिताएं जल रही थीं, जहां पर लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी, वहीं पर केवल केजरीवाल और उनके परिवार को चिंता थी कि कैसे वियतनाम से मार्बल खरीदा जाए। कैसे करोड़ों रुपए के पर्दे, कैसे देश के बड़े-बड़े शोरूम से फर्नीचर लिए जाएं, खरीदे जाएं। कोई मेड इन स्पेन है तो कोई मेड इन इटली है। मेड इन वियतनाम है। शीशमहल खोलने का एक ही मकसद है कि जनता को सच्चाई खुद अपनी आंखों से देखनी चाहिए। जनता यहां पर आए और अपनी आंखों से देखे। बता दें कि सरकार द्वारा लगाए गए डिस्प्ले में 11 लाख रुपए के झूमर से लेकर 5.69 लाख रुपए के पर्दों तक की जानकारी दी गई है। हर सामान पर उसका प्राइस टैग और बिल नंबर लिखा है ताकि जनता खुद देख सके कि किस चीज पर कितना पैसा खर्च हुआ।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें