मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
वाराणसी में काशी तमिल संगमम् का आगाज, पीएम और उपराष्ट्रपति ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश बिहार में अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता में भय और भ्रम फैला रहे नेता चंद्रशेखर आजाद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में FIR की मांग पर फैसला सुरक्षित उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पौड़ी गढ़वाल में 7 की मौत 1983 में मिली नागरिकता, 1980 की वोटर लिस्ट में नाम! सोनिया गांधी मामले में कोर्ट में रिपोर्ट यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सस्पेंस! टिकट बंटवारे को लेकर इमरान मसूद का बड़ा बयान परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन एकजुट, खड़गे बोले- SC-ST के साथ हो सकता है अन्याय दक्षिणी राज्यों को परिसीमन से नुकसान या फायदा? सरकार ने बताया सीटों का गणित
देश

वाराणसी में काशी तमिल संगमम् का आगाज, पीएम और उपराष्ट्रपति ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश

Desk

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार संगमम् की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलोम' रखी गई है, जिसका अर्थ है 'आइए तिरुक्कुरल सीखें'। उन्होंने बताया कि महान कवि तिरुवल्लुवर की रचनाएं और उनकी शिक्षाएं मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देती हैं।

वाराणसी में काशी तमिल संगमम् का आगाज, पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश
Kashi Tamil Sangamam begins in Varanasi; PM Modi and the Vice President deliver a message of cultural unity.
शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल संगमम् के पांचवें संस्करण के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस वर्ष के आयोजन की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिलोम’ (आइए तिरुक्कुरल सीखें) को खास बताते हुए कहा कि महान कवि तिरुवल्लुवर की शिक्षाओं और विचारों को युवाओं के बीच अधिक लोकप्रिय बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

तिरुक्कुरल का 50 भाषाओं में अनुवाद सराहनीय

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर काशी तमिल संगमम् 5.0 की शुरुआत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने काशी पहुंचने वाले तमिलनाडु और देश के दूसरे हिस्सों के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इस आयोजन से जुड़ना उनके लिए खुशी की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार संगमम् की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिलोम’ रखी गई है, जिसका अर्थ है ‘आइए तिरुक्कुरल सीखें’। उन्होंने बताया कि महान कवि तिरुवल्लुवर की रचनाएं और उनकी शिक्षाएं मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देती हैं। प्रधानमंत्री ने तिरुक्कुरल का 50 भाषाओं में अनुवाद किए जाने के प्रयास की भी सराहना की। इन भाषाओं में 10 विदेशी भाषाएं शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से तिरुवल्लुवर के विचारों और उनकी शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में काशी तमिल संगमम् सांस्कृतिक और बौद्धिक विचारों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। साथ ही, यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

अपनी भाषा से प्रेम करें, लेकिन दूसरी भाषाओं के प्रति न रखें शत्रुता: राधाकृष्णन

इससे पहले शनिवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने वाराणसी में काशी तमिल संगमम् के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक विरासत भाषाई और क्षेत्रीय विविधताओं के बावजूद पूरे देश को एकता के सूत्र में जोड़ती है। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों की इसी मजबूत विरासत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी तमिल संगमम् की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने भाषाई एकता और आपसी सम्मान को जरूरी बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए, साथ ही उसे अन्य भाषाओं का भी आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा, अपनी भाषा के प्रति प्रेम कभी दूसरी भाषा के प्रति शत्रुता में नहीं बदलना चाहिए। राधाकृष्णन के अनुसार, भारत की असली शक्ति उसकी भाषाई विविधता और सभी को जोड़ने वाले साझा आदर्शों में है।

इसे भी पढ़ें : चंद्रशेखर आजाद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में FIR की मांग पर फैसला सुरक्षित

वैश्विक संघर्ष के दौर में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का संदेश अहम

उपराष्ट्रपति ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि देश की तरक्की का उद्देश्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं रहना चाहिए। भारत को अपनी सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और मानवतावादी मूल्यों के जरिए दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया इस समय संघर्ष, अनिश्चितता और विभाजन के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे भारतीय दर्शन पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण संदेश देते हैं। राधाकृष्णन ने संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संगम काल के कवि कनियन पूंगुंद्रनार की प्रसिद्ध तमिल पंक्ति ‘याधुम ऊरे, यावरुम केलिर’ का उल्लेख किए जाने को भी याद किया।

तमिल संस्कृति का भाईचारे का संदेश अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा

उन्होंने कहा कि इस संदेश के माध्यम से तमिल संस्कृति में निहित सार्वभौमिक भाईचारे की भावना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति ने युवाओं से पेरुंथलैवर के. कामराज और पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर जैसे महान नेताओं के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय एकता की भावना को बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के सभ्यतागत मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने और देश को एकजुट रखने वाले संबंधों को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें