मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
वाराणसी में काशी तमिल संगमम् का आगाज, पीएम और उपराष्ट्रपति ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश बिहार में अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- जनता में भय और भ्रम फैला रहे नेता चंद्रशेखर आजाद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में FIR की मांग पर फैसला सुरक्षित उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पौड़ी गढ़वाल में 7 की मौत 1983 में मिली नागरिकता, 1980 की वोटर लिस्ट में नाम! सोनिया गांधी मामले में कोर्ट में रिपोर्ट यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सस्पेंस! टिकट बंटवारे को लेकर इमरान मसूद का बड़ा बयान परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन एकजुट, खड़गे बोले- SC-ST के साथ हो सकता है अन्याय दक्षिणी राज्यों को परिसीमन से नुकसान या फायदा? सरकार ने बताया सीटों का गणित
उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पौड़ी गढ़वाल में 7 की मौत

Desk

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया जाए।

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पौड़ी गढ़वाल में 7 की मौत
Tragic road accident in Uttarakhand! 7 dead in Pauri Garhwal
शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल । उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित रिखणीखाल इलाके में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में छह महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाने के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया जाए। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए और पुलिस बल को वहां भेजा गया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल, कलवाड़ी में एक भीषण सड़क हादसे की अत्यंत दुखद खबर मिली है। इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मैंने जिला प्रशासन को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को उचित इलाज मिले।

इसे भी पढ़ें : 1983 में मिली नागरिकता, 1980 की वोटर लिस्ट में नाम! सोनिया गांधी मामले में कोर्ट में रिपोर्ट

पौड़ी सड़क हादसे पर उत्तराखंड भाजपा ने जताया दुख

धामी ने कहा कि मैंने यह भी निर्देश दिया है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। उत्तराखंड भाजपा की ओर से भी इस घटना पर दुख जताया गया। भाजपा ने लिखा कि पौड़ी गढ़वाल के कलवाड़ी, रिखणीखाल में हुए भीषण सड़क हादसे की घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। सीएम धामी ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने, घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें