मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

मां के समान कोई आश्रय नहीं’, मां को याद कर भावुक हुए सीएम योगी

Desk

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥" इसका अर्थ है- "माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई आश्रय नहीं है।

मां के समान कोई आश्रय नहीं’, मां सावित्री देवी को याद कर भावुक हुए सीएम योगी
‘There is no refuge like a mother’ — CM Yogi gets emotional while remembering Mother Savitri Devi
शेयर करें

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां सावित्री देवी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उन्हें याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मां की छाया, आश्रय, सुरक्षा और प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है।

मां के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

मुख्यमंत्री योगी अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक नजर आए। उन्होंने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तस्वीर पर माला चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गहरे दुख में डूबे सीएम योगी की आंखें तब भर आईं, जब वे आखिरी बार अपनी मां के सामने खड़े थे। मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥” इसका अर्थ है- “माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई आश्रय नहीं है। माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय नहीं।” इसके बाद उनकी पार्थिव देह को पंचूर से हरिद्वार ले जाया गया जहां चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मां का बेटा संत बने, यह सौभाग्य की बातः  महेंद्र भट्ट

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में भाजपा के कई नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे। इस बीच उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी को एक असाधारण महिला बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को सही दिशा दिखाई। महेंद्र भट्ट ने कहा,योगी जी ने कभी भी अपने परिवार को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर हावी नहीं होने दिया। वे हमेशा अपने गांव के बच्चों की चिंता करते रहे हैं। मैं उनकी माता जी को एक बहुत ही असाधारण महिला मानता हूं जिन्होंने हमेशा अपने बच्चों को सही दिशा दिखाई। यह सौभाग्य की बात है कि किसी मां का बेटा बड़ा होकर संत बनता है।

अंतिम संस्कार की रस्मों के बाद लखनऊ लौटेंगे सीएम योगी

उधर, गोरखनाथ मंदिर परिवार की ओर से भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोकसभा आयोजित की गई। मां के अंतिम संस्कार और संबंधित रस्मों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार दोपहर तक उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें