मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

‘असंभव को संभव बनाया’, IIT खड़गपुर में पीएम ने गिनाईं स्पेस और सेमीकंडक्टर सेक्टर की उपलब्धियां

Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। पीएम ने स्पेस सेक्टर, सेमीकंडक्टर मिशन और विकसित भारत के लक्ष्य पर भी बात की।

असंभव को संभव बनाया’, IIT खड़गपुर में पीएम मोदी ने गिनाईं स्पेस और सेमीकंडक्टर सेक्टर की उपलब्धियां
Made the impossible possible': PM Modi highlights achievements in the space and semiconductor sectors at IIT Kharagpur
शेयर करें

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे सामने भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य तीनों एक साथ जुड़े हुए हैं।

टॉयलेट बनाने के ऐलान पर संसद में उड़ा था मजाक

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्ष पहले तक भारत में गरीबी को एक परमानेंट प्रॉब्लम माना जाता था। पांच दशक पहले भी लाल किले से गरीबी हटाने के नारे लगते थे लेकिन जब पॉलिसी बनाने की बात आती थी तो पूरा सिस्टम बस फाइलें तैयार करके बैठ जाता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि आम सोच यह थी कि गरीबी कभी खत्म नहीं हो सकती। जब हम सत्ता में आए तो हालात कुछ अलग नहीं थे लेकिन जब मैंने लाल किले से ऐलान किया कि मैं टॉयलेट बनवाऊंगा तो पार्लियामेंट में कुछ लोगों ने इस आइडिया का मजाक उड़ाया। वे यह समझने में नाकाम रहे कि गरीब माताओं और बहनों के लिए टॉयलेट तक पहुंच कितनी जरूरी है। पिछले 12 वर्षों में हमने इसी सोच को बदलने का काम किया है। मैं पावर टू एम्पावर के गाइडिंग प्रिंसिपल पर जीता हूं।

भारत के स्पेस सेक्टर में युवाओं को मिला मौका

पीएम मोदी ने कहा, हमने भारत के स्पेस सेक्टर को भारत के नौजवानों के लिए ओपन कर दिया और आज आप देखिए आईआईटी खड़गपुर से निकले एक विद्यार्थी पवन ने स्काईरूट एयरोस्पेस बनाकर भारत को पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च करने का गौरव दिया है। आज ऐसे बहुत सारे स्पेस स्टार्टअप भारत के स्पेस प्रोग्राम को नई स्पीड से आगे बढ़ा रहे हैं। कभी ये चीजें असंभव लगती थीं लेकिन आज ये सब वास्तविक है। और मैं गर्व से कह सकता हूं कि आपके पूर्व छात्रों ने इस असंभव को संभव करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।” उन्होंने कहा, विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल आए हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। यह उस सोच का नतीजा है जो हदें तोड़ने में यकीन रखती है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

शेयर करें