Delhi : दिल्ली में कथित साइकिल घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली सरकार पर हमलावर है। कभी विधानसभा तो कभी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर AAP सरकार से जवाब मांग रही है।✍️अरविंद कुमार
Updated Date
Delhi : दिल्ली में कथित साइकिल घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली सरकार पर हमलावर है। कभी विधानसभा तो कभी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर AAP सरकार से जवाब मांग रही है। अब बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के तीन विधायकों ने दिल्ली सचिवालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP के आरोपों पर पलटवार किया।
इंडिया वॉइस से बातचीत में बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब बेरोजगार हो चुकी है और उसके पास जनता से जुड़े कोई मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए दिल्लीवासियों को गुमराह करने और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व उनके मंत्रिमंडल पर बेबुनियाद आरोप लगाने का काम कर रही है। अनिल शर्मा ने कहा कि AAP को सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देना शुरू किया है।
उनके मुताबिक, यही वजह है कि विपक्ष नए-नए मुद्दे उठा रहा है। साइकिल खरीद में कथित घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि साइकिलों की खरीद GeM पोर्टल के जरिए की गई है और सरकार ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक रुपये भी अतिरिक्त खर्च नहीं किया। बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिल्ली की गरीब बच्चियों को साइकिल उपलब्ध कराकर उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी जनकल्याणकारी कदम को लेकर AAP अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है।
✍️अरविंद कुमार
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।