Siwan Blast : बिहार के सिवान जिले में बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में पटाखों से भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Siwan Blast : बिहार के सिवान जिले में बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में पटाखों से भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना आलमापुर गांव की है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जिस मकान में पटाखे रखे हुए थे, वह आलमापुर निवासी मो. अमीरुद्दीन मियां का बताया जा रहा है। उस समय यह घटना हुई है, जब घर पर कई लोग मौजूद थे। पटाखों में आग लगने के बाद भीषण विस्फोट हुआ, जिससे मकान का कुछ हिस्सा सड़क पर जा गिरा। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक आवाज सुनी गई।
विस्फोट इतना तेज था कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क पर गिर गया। धमाका होने के बाद लोग इधर – उधर भागने लगे। अफरा – तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों घंटों तक विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं। धमाकों के कारण मरने वालों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस को शव की पहचान करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची हुई हैं। इसके साथ ही मेडिकल टीमें भी तैनात हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।