1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम, स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी नहीं तो पुलिस कमिश्नर-गृह मंत्रालय का घेराव : चंद्रशेखर आजाद

दिल्ली पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम, स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी नहीं तो पुलिस कमिश्नर-गृह मंत्रालय का घेराव : चंद्रशेखर आजाद

Delhi : जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान छात्रा के परिवार के साथ कथित मारपीट का मामला अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।✍️अरविंद कुमार

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान छात्रा के परिवार के साथ कथित मारपीट का मामला अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। स्वतंत्र भारद्वाज के बयान के बाद विवाद और गहरा गया है। संसद मार्ग थाने के बाहर CJP और यूथ कांग्रेस नेताओं ने घंटों प्रदर्शन कर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ फिर शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें :- मध्य वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल तरुण चौधरी ने वायु सेना स्टेशन बमरौली का किया दौरा

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी धरने पर बैठे और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में नारेबाजी की, वहीं लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय के घेराव की चेतावनी दी गई है। इस मांग को यूथ कांग्रेस का भी समर्थन मिला है।

जंतर-मंतर की कथित झड़प से थाने तक पहुंचा आक्रोश, घंटों चला प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रा के परिवार के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। स्वतंत्र भारद्वाज के बयान के बाद विवाद और गहरा गया। कार्रवाई की मांग को लेकर CJP और यूथ कांग्रेस नेताओं ने संसद मार्ग थाने के बाहर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस नेता अक्षय लकरा ने दावा किया कि स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस की ओर से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

पप्पू यादव धरने पर बैठे, निशु के समर्थन में गूंजे नारे

मामले में राजनीतिक हलचल उस वक्त और बढ़ गई, जब निर्दलीय सांसद पप्पू यादव संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए। पप्पू यादव धरने पर बैठ गए और छात्रा के परिवार के समर्थन में आवाज उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारी लगातार निशु के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।

पढ़ें :- युवाओं को साधने की कोशिशों के बीच स्वतंत्र भारद्वाज का बयान, क्या बीजेपी के खिलाफ बढ़ेगा Gen Z का गुस्सा?

पप्पू यादव ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों, पत्रकारों, दलितों और महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने मामले में हर हाल में कार्रवाई की मांग की। पप्पू यादव ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार के लिए लड़ेंगे और इस मामले को ऐसे ही नहीं जाने देंगे। उन्होंने सरकार पर संविधान विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप भी लगाया।

चंद्रशेखर आजाद का 72 घंटे का अल्टीमेटम

वहीं, लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर दिया गया आश्वासन हर हाल में पूरा होना चाहिए। उनकी मांग को यूथ कांग्रेस नेताओं का भी समर्थन मिला है।

चंद्रशेखर आजाद ने चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो जरूरत पड़ने पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही छात्रा के परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गई है।

जंतर-मंतर से शुरू हुआ विवाद अब थाने के बाहर प्रदर्शन, धरने और राजनीतिक टकराव तक पहुंच चुका है। एक तरफ स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज है, तो दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं ने सरकार और दिल्ली पुलिस की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है। क्या 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी होगी या फिर संसद मार्ग से शुरू हुआ यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप लेगा?

✍️अरविंद कुमार

पढ़ें :- PM मोदी ने कहा - रक्षा और सुरक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों का एक अहम स्तंभ, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com