मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Akhilesh Yadav Birthday: 52 साल के हुए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में छाया जश्न का माहौल…

up bureau

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज यानी 1 जुलाई को जन्मदिन है। इस मौके पर उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश

Akhilesh Yadav Birthday: 52 साल के हुए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में छाया जश्न का माहौल…
शेयर करें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज यानी 1 जुलाई को जन्मदिन है। इस मौके पर उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश और खुशी देखने को मिल रहा है। सपा सुप्रीमों के 52वां जन्मदिन मानाने के लिए पूरे प्रदेश में तैयारियां हो रही हैं। तमाम राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर समारोह एवं भंडारे का आयोजन करने का ऐलान किया गया है। खबर है कि दोपहर में 12 बजे सभी जिला कार्यालयों पर इस कार्यक्रम का आयोजन होना है।

CM Yogi ने दी बधाई

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बड़े ही खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। दरअसल, अखिलेश के जन्मदिन पर सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”

अखिलेश यादव को उनकी तेज तर्रार और जिद्दी रवैये के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी दोस्त डिंपल से शादी की। हालंकि, इस नाराज मुलायम को मनाने के लिए अमर सिंह को भी बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। अंततः, मुलायम सिंह को अपने बेटे के आगे हार माननी पड़ी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटने के बाद उन्होंने 24 नवंबर 1999 डिंपल यादव के साथ शादी की। अखिलेश से शादी के बाद डिंपल यादव भी राजनीति में काफी एक्टिव नजर आई। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। अभी वे मुलायम सिंह यादव की सीट रही मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं।

शेयर करें